बॉलीवुड

इस कारण सोनू निगम की हुई थी उनकी पत्नी से लड़ाई, देने वाली थीं उन्हें तलाक

सोनू निगम आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू की जहां प्रोफेश्नल लाइफ सक्सेसफुल रही वहीं उनकी निजी जिंदगी में उन्होंने कई उतार चढ़ाव का सामना किया।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 3:14 PM IST
birthday special: sonu nigam fight with wife going to take divorse
birthday special: sonu nigam fight with wife going to take divorse

बॉलवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू ने संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया है। 4 साल की आयु से उन्होंने गाने की शुरुआत की थी। बता दें उनका जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था।

पर सोनू की जहां प्रोफेश्नल लाइफ सक्सेसफुल रही वहीं उनकी निजी जिंदगी में उन्होंने कई उतार चढ़ाव का सामना किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी आया जब सोनू निगम के पारिवारिक जीवन में कलह इतना बढ़ गया कि उनकी शादी टूटने तक के कगार पर पहुंच गई। जी हां, उस वक्त अपने पारिवारिक रिश्ते को बचाने के लिए सोनू ने एक ऐसा काम किया जो काबिले तारीफ है।

सोनू निगम ने खुद इसके बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। सोनू ने कहा कि जब पारिवारिक जीवन में उनकी पत्नी के साथ उनके रिश्तों में कड़वाहट होने लगी उस वक्त वो अध्यात्म की तरफ मुड़ गए। अध्यात्म ने उनके जीवन में काफी बदलाव लाया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रिश्तों में आई सभी समस्याओं को भी खत्म कर लिया। सोनू निगम ने कहा था कि उनका परिवार एक साथ रहता है और परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं। गौरतलब है कि सोनू निगम ने साल 2002 में मधुरिमा से शादी की थी।

मधुरिमा सोनू से 15 साल छोटी थीं। उनका एक्ट्रेस से सात साल तक अफेयर चला जिसके बाद फरवरी में दोनों ने शादी की। सोनू की मधुर‍िमा से मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई जहां वह उन्‍हें अपना द‍िल दे बैठे थे।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’