बॉलीवुड

परिवार के खिलाफ जाकर की लव मैरिज, पति ने 1 साल बाद दिया धोखा, सड़क पर आ गई थी सुनिधि! रहने को घर नहीं और…

सुनिधि चौहान की पहली शादी साल 2002 में हुई थी। उस वक्त वह महज 18 साल की थीं। परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने अपने से 14 साल बड़े कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी।

2 min read
Aug 14, 2019
sunidhi chauhan
sunidhi chauhan

आज देश की मशहूर सिंगर और फैशन आइकन सुनिधि चौहान ( sunidhi chauhan ) का जन्मदिन ( sunidhi chauhan birthday ) है। उनका जन्म 14 अगस्त, 1983 को हुआ था। अपने कॅरियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से की थी। वह बचपन में कई मंदिरों और स्थानीय कार्यक्रमों में गाने गाया करती थीं। इसी के साथ छोटी उम्र से ही उन्होंने रिएलिटी शोज में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। अब तक सुनिधि लगभग 3000 से ज्‍यादा गाने गा चुकी हैं। उनके पिता का नाम दुष्यंत कुमार चौहान है जो कि बहुत बड़े गायक रहे हैं।

बालपन में ही दूरदर्शन पर आने वाले शो 'मेरी आवाज सुनो' में सुनिधि चौहान ने हिस्सा लिया और कॉम्पिटिशन जीता। कहीं न कहीं यही से उनकी संगीत की यात्रा शुरू हो गई। इसके बाद सुनिधि ने 16 साल की उम्र में ही फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। यह अवार्ड उन्हें रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' का गाना 'रुकी-रुकी सी जिंदगी' के लिए दिया गया था। क्या आप जानते हैं साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में से एक बनी थी। लेकिन उस दौर में भी इतनी पॅापुलेरिटी हासिल करने वाली सुनिधि की पर्सनल लाइफ काफी परेशानियों से गुजर रही थी।

सुनिधि ने केवल 10वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। सुनिधि चौहान की पहली शादी साल 2002 में हुई थी। उस वक्त वह महज 18 साल की थीं। परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने अपने से 14 साल बड़े कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी। इस शादी से सुनिधी की फैमिली काफी नाराज थी और उन्होंने सुनिधि से अपने सारे संबंध खत्म कर लिए थे। हालांकि, बॉबी और सुनिधि की शादी एक साल भी नहीं चली और दोनों अलग हो गए। बॉबी से तलाक के बाद सुनिधि चौहान के पास रहने के लिए घर तक नहीं था। संगीतकार अनु मलिक ने सुनिधि की मदद की और उन्हें अपने घर में रहने की जगह दी।

इसके बाद सुनिधि ने इन मुश्किल हालातों से लड़ते हुए केवल अपने कॅरियर पर ध्यान दिया। तलाक लेने के 10 साल बाद उन्होंने दोबारा शादी की। साल 2012 में सुनिधि ने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से दूसरी शादी की। हितेश और सुनिधि का एक बेटा भी है।

Published on:
14 Aug 2019 07:51 am