वर्ष 2006 में प्रियंका को उनके कॅरियर की पहली सुपरहिट फिल्म मिली।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम है। इन दिनों वह अमरीकन सिंगर निक जोनास के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि प्रियंका दो साल बाद फिर से बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका एक सेल्फ मेड स्टार हैं। उन्होंने यह मुकाम अपने दम पर हासिल किया है।
हीरो से किया बॉलीवुड में डेब्यू:
प्रियंका ने फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीती जिंटा लीड रोल में थे। वहीं प्रियंका इस फिल्म में सेकेंड लीड रोल में थीं। डेब्यू फिल्म से पहले प्रियंका के हाथ से कई ऑफर निकल गए थे।
आॅफर हुई महेश मांजरेकर की फिल्म:
प्रियंका को सबसे पहले विजय गलानी की एक फिल्म ऑफर हुई थी। फिल्म को महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म में प्रियंका के साथ बॉबी देओल लीड रोल में थे। उस वक्त प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी कराई थी। इस वजह से उनकी नाक कुछ अजीब लग रही थी। प्रोड्यूसर विजय गिलानी ने कहा था कि जिस हीरोइन की नाक ठीक ना दिख रही हो, उसके साथ हम कैसे शूटिंग शूरू कर सकते हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल ने भी प्रियंका की नाक की वजह से शूटिंग करने से मना कर दिया था। बॉबी ने तो पैसे वापस करने का भी मन बना लिया था। इस वजह से फिल्म बीच में रुक गई। नाक की वजह से प्रियंका के हाथ से करीब 8 फिल्में निकल गई थीं।
मिली पहली सुपरहिट फिल्म:
वर्ष 2006 में प्रियंका को उनके कॅरियर की पहली सुपरहिट फिल्म मिली। इस फिल्म ने उनकी किस्मत को ही बदल दिया। यह फिल्म थी 'कृष'। हालांकि इससे पहले वो 'ऐतराज' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्में कर चुकी थीं लेकिन सुपरस्टार नहीं बन पाई थीं। प्रियंका को उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म दी ऋतिक रोशन- राकेश रोशन ने जब उन्हें कृष के लिए साइन किया गया और इसके बाद तो उनकी किस्मत ही पलट गई।