बॉलीवुड

​इस बीमारी से जूझ रहे थे संजीव कुमार को बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने ठुकराया था

थियेटर करने के दौरान 22 साल की उम्र में 60 साल के आदमी का किरदार निभाया था।https://www.google.com/search?client=ubuntu&channel=fs&q=%23sanjeevkumar&ie=utf-8&oe=utf-8
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 1:59 PM IST
sanjeev kumar
sanjeev kumar

बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ठीक वैसी ही कई कैरेक्टर भी ऐसे हाते हैं जो हमेशा हमारे जहन में जिंदा रहते हैं। एक ऐसी ही फिल्म है 'शोले' और उसमें ठाकुर का किरदार। फिल्म 'शोले' में ठाकुर का रोल प्ले करने वाले संजीव कुमार का आज जन्मदिन है। संजीव का जन्म 9 जुलाई, 1938 में गुजरात के सूरत में हुआ था। संजीव ने अपने जीवन में जिस लड़की से प्यार किया उसने शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था। इसके बाद संजीव ने कभी शादी नहीं की।

22 साल की उम्र में निभाया 60 साल का किरदार:
संजीव का जन्म भले ही सूरत में हुआ था लेकिन बात में उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। इसके बाद संजीव ने फिल्म स्कूल में दाखिला ले लिया था। बात दें कि संजीव का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। उन्होंने अपने कॅरियर में हमेशा ही एक्सपेरीमेंट किया। उन्होंने थियेटर करने के दौरान 22 साल की उम्र में 60 साल के आदमी का किरदार निभाया था।

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे:
संजीव फिल्मों में जितना चुलबुला रोल निभाते थे रियल लाइफ में वह उतने ही संजीदा थे। यही संजीदगी उनके काम में भी नजर आती थी। उन्हें अपने फिल्मी कॅरियर में ज्यादातर गंभीर रोल अदा किए थे। वहीं साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलौना' में संजीव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। उनकी ये फिल्म सुपरहिट रही और वह रातों रात स्टार बन गए। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'दस्तक' रिलीज हुई, जिसमें उन्हें उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया।

हेमा ने ठुकराया था शादी का प्रपोजल:
संजीव के जीवन में शायद मोहब्बत की जगह सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित थी। रियल लाइफ में उनके किस्मत में प्यार में नहीं था। माना जाता है कि संजीव कुमार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से बेपनाह मोहब्बत थी। वहीं हेमा भी उन्हें पसंद करती थे। इसी बीच हेमा की लाइफ में धर्मेंद्र आ गए। इसके बाद हेमा ने संजीव के साथ शादी करने का प्रपोजल ठुकरा दिया। हेमा के अलावा उनका अफेयर एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित से भी था लेकिन संजीव ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद संजीव ने कभी भी शादी न करने का फैसला किया। संजीव को बचपन से ही दिल की बीमारी (कंजेनाइटल हार्ट कंडीशन) थी। 47 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

Updated on:
9 Jul 2018, 1:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब