
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 55वां जन्मदिन है। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को मद्रास में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा येंगर अयप्पन था। उनके पिता एक वकील और मां एक गृहणी थीं। उन्होंने काफी कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वह अपने काम के प्रति समर्पित थीं। वह जिस भी प्रोजेक्ट को हाथ में लेती थीं उसे कभी भी अधूरा नहीं छोड़ती थीं। उनके बारे में एक बात कम लोग ही जानते हैं कि एक बार उन्होंने 103 डिग्री बुखार में एक गाने की शूटिंग की थी। आइए जानते हैं कि आखिर वो गाना कौन सा था...
103 डिग्री बुखार में की थी इस गाने की शूटिंग:
श्रीदेवी के बारे में एक बात काफी मशहूर थी। वो ये कि जिस भी फिल्म में श्रीदेवी काम करती थीं वो फिल्म हिट हो जाती थी। ये बात कम लोग जानते हैं कि उन्होंने मशहूर गीत 'ना जाने कहां से आई है' गाने की जब शूटिंग की तब उन्हें 103 डिग्री बुखार था। सूत्रों की मानें तो उस वक्त उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि वो इस गाने की शूटिंग कर सकें लेकिन उन्होंने अपने काम को बीच में नहीं छोड़ा।
हॉलीवुड की इस मशहूर फिल्म का था आॅफर:
श्रीदेवी को बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी कई बड़ी फिल्मों में काम करने का आॅफर मिला था। उन फिल्मों में से एक फिल्म थी निर्देशक स्टीविन स्पीलबर्ग की 'जुरासिक पार्क'। इसमें उन्हें एक छोटा सा रोल करना था। मगर उन्होंने व्यस्तता के कारण उस रोल को करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसी और कई फिल्में हैं जिन्हें श्रीदेवी ने डेट न होने की वजह से मना कर दिया था।