26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीदेवी के साथ इस सुपरस्टार को काम करने से लगता था डर, जानें आखिर क्या थी वजह

श्री का निधन इसी साल 24 फरवरी को दुबई में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 11 Aug 2018, 11:42 AM IST

sridevi

sridevi

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने जहां बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की वहीं एक ऐसा एक्टर है जो उनके साथ काम करने से बेहद डरता था। वो आज बॉलीवुड का सुपरस्टार है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं। जहां पूरी इंडस्ट्री में सलमान के पंगे मशहूर हैं वहीं वह श्रीदेवी के साथ काम करने से घबराते थे। इस डर की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो श्रीदेवी के साथ काम करने से क्यों डरते थे?

ये एक्टर डरता था श्रीदेवी के साथ काम करने से:
वैसे श्रीदेवी स्वभाव से काफी चंचल और मस्तमौला थी। हर किसी के साथ उनके रिश्ते अच्छे माने जाते थे। लेकिन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान उनके साथ काम करने से डरते थे। जिस वक्त सलमान, श्रीदेवी के साथ काम कर रहे थें उस वक्त श्रीदेवी का अपना एक अलग ही स्टारडम था। वह जिस भी फिल्म में काम करती थी उस फिल्म में एक्टर से ज्यादा लोग उन्हें पसंद किया करते थे। सही कहा जाए तो दर्शक फिल्म में सिर्फ उन्हें ही देखने जाते थे।

इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताई थी ये बात:
सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'मैं श्रीदेवी जी से बहुत डरता था, उनके साथ काम करने में मुझे काफी घबराहट भी होती थी। ऐसा भी होता था कि जिस फिल्म में वो काम करती थी उस फिल्म में लोग हीरो को नजरअंदाज करते थे और उन्हें ज्यादा तवज्जो मिलता था। मैंने जब उनके साथ फिल्म 'चांद का टुकड़ा' और 'चंद्रमुखी' में काम किया था तो शूटिंग करते समय भी मुझे अंदर से काफी डर लगता रहता था'। सलमान ने ये भी बताया कि वो श्रीदेवी को काफी पसंद करते थे। वो उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक थीं।

जानें श्रीदेवी के बारे में 15 रोचक जानकारियां, जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे

इस खास बायोपिक में ये एक्ट्रेस निभाएगी श्रीदेवी का रोल, फिल्म में विद्या बालन का भी होगा अहम किरदार

फैशन शो में छा गए रणवीर अपने डिफरेंट लुक से, कियारा का हॉट लुक हुआ वायरल

#Sridevi #SrideviFuneral #Funeral

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग