बॉलीवुड

कभी वेटर का काम करता था यह अभिनेता, 42 की उम्र में डेब्यू, जीता है राजाओं जैसी जिंदगी

उन्होंने मुंबई के होटल ताज में 2 साल तक काम किया था।
2 min read
Dec 02, 2018
Boman irani
Boman irani

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। बोमन का जन्म 2 दिसंबर, 1959 को मुंबई में हुआ। बोमन ने 42 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया। बोमन को फोटोग्राफी का बेहद शौक है। जब वो 12वीं कक्षा में पढ़ते थे तो स्कूल में होने वाले क्रिकेट मैचों की फोटो खींचते थे। इसके लिए उन्हें थोड़े पैसे भी मिलते थे। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी ही अनजानी बातें।

वेटर का काम किया:
बोमन ईरानी ने वेटर का काम भी किया है। पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई के होटल ताज में 2 साल तक काम किया था। वो वेटर और रूम सर्विस स्टाफ में थे। इसके बाद वो अपने परिवार के साथ काम में जुट गए। बोमन अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम करते रहे।

कारों के शौकीन:
बोमन ईरानी को कारों का बहुत शौक है। वह अक्सर ऑटोमोबाइल शो में जाते रहते हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास जगुआर एक्सएफ जैसी लग्जरी कार है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज ई280 कार भी है। इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये है।

42 की उम्र में डेब्यू:
बोमन ने अपने कॅरियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करीब 42 साल की उम्र में किया। उन्होंने वर्ष 2001 में आई फिल्म 'एवरीबॉडी सेज आई एम फाइन' से डेब्यू किया। उन्होंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'मैं हूं ना', 'डॉन-2', 'थ्री इडियट्स', 'जॉली एलएलबी' और संजू जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Published on:
02 Dec 2018 04:52 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा