बॉलीवुड

रोल के बदले अभिनेत्री से की गई थी ऐसी घिनौनी डिमांड, शाही परिवार से रखती हैं ताल्लुक

अपने स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में कास्ट‍िंग काउच का सामना करना पड़ा था
2 min read
Oct 28, 2018
Aditi rao hydari
Aditi rao hydari

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव आज अपना बर्थडे मना रही हैं। अदिति का जन्म 28 फरवरी 1986 को हैदरबाद में हुआ था। वह रॉयल फैमिली सु ताल्लुक रखती हैं। अभिनेत्री, अकबर हैदरी की पड़पोती हैं, जो ब्रिटिश शासनकाल में हैदराबाद के प्रधानमंत्री थे। साथ ही अदिति के नाना राजा जे. रामेश्वर राव ब्रिटिश शासनकाल में तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे।

मलयालम फिल्म से किया था डेब्यू:
अदिति ने फिल्म इंडस्ट्री में वर्ष 2006 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म मलयालम भाषा में थी और मूवी का नाम था 'प्रजापति'। अदिति ने बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनमें 'पद्मावत', 'दिल्ली-6', 'मर्डर', 'खूबसूरत', 'फितूर' जैसी फिल्में शामिल हैं।

करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना:
अदिति को अपने स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में कास्ट‍िंग काउच का सामना करना पड़ा था। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था,'मैं भी इन हालातों से गुजर चुकी हूं लेकिन मैंने अपने आपको संभाल लिया। मैंने इस वजह से कई काम छोड़े और जब ये हुआ तो मैं हैरान थी कोई मुझसे इस तरह व्यवहार कैसे कर सकता है। मैं उस द‍िन बहुत अपसेट रही और रोती रही।'

नहीं मिला था 8 माह तक काम:
अभिनेत्री ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म में रोल देने के बदले ऐसी घिनौनी डिमांड की गई थी कि वह अपसेट हो गई थीं और उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं इसलिए रोई क्योंकि मैं इस बात से परेशान थी कि लड़कियों के साथ इस तरह से पेश आते हैं। इसके बाद मुझे 8 महीने तक काम नहीं मिला था।'

Published on:
28 Oct 2018 01:23 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा