बॉलीवुड

एक-दो नहीं बल्कि छह नामों से जानी जाती थीं मीना कुमारी, जानें उनके बारे में ऐसी ही अनसुनी बातें

बचपन में मीना कुमारी की आंखे बहुत छोटी थी इसलिए परिवार वाले उन्हें चीनी कहकर पुकारा करते थे।

2 min read
Aug 01, 2018
Meena Kumari

अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली महान अदाकारा मीना कुमारी भले ही रील लाइफ में 'ट्रेजडी क्वीन'के नाम से मशहूर हुईं लेकिन रियल लाइफ में वह छह नामों से जानीं जाती थीं।

चीनी कहकर बुलाते थे परिवार वाले:
मीना कुमारी का जन्म 01 अगस्त 1932 को एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार मे हुआ। उनके पिता अली बख्श और मां इकबाल बानो ने उनका नाम रखा 'महजबीं'। बचपन में मीना कुमारी की आंखे बहुत छोटी थी इसलिए परिवार वाले उन्हें चीनी कहकर पुकारा करते थे। चीनी लोगों की आंखे बहुत छोटी होती हैं जिसके कारण मीना कुमारी का नाम चीनी रख दिया गया था।

4 साल की उम्र में ही शुरू की एक्टिंग:
लगभग चार वर्ष की उम्र में ही मीना कुमारी ने फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। प्रकाश पिक्चर के बैनर तले बनी फिल्म 'लेदरफेस' में उनका नाम रखा गया 'बेबी मीना'। इसके बाद मीना ने 'बच्चों का खेल' में बतौर अभिनेत्री काम किया। इस फिल्म में उन्हें मीना कुमारी का नाम दिया गया।

शेरो-शायरी का था शौक:
मीना कुमारी को फिल्मों अभिनय करने के अलावा शेरो-शायरी का भी बेहद शौक था जिसके लिए वह 'नाज' उपनाम का इस्तेमाल करती थी। मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही प्यार से उन्हें 'मंजू' कहकर बुलाया करते थे। अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली मीना कुमारी ने 31 मार्च 1972 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

गूगल ने सम्मान में बनाया डूडल:
गूगल ने मीना कुमारी की 85वीं जयंती पर बुधवार को उनके सम्मान में डूडल बनाया। डूडल में मीना कुमारी की पेंटिंगनुमा सुंदर तस्वीर नजर आ रही है। गूगल डूडल पेज के आधिकारी के अनुसार,डूडल में मीना कुमारी की एक पेंटिंगनुमा तस्वीर दिख रही है जिसमें वह अपनी सुंदर और आकर्षक आंखों से दर्शकों को मोहित करती नजर आ रही हैं। मीना कुमारी 38 साल के लंबे करियर में 90 से अधिक फिल्मों का हिस्सा बनीं थीं।

ये भी पढ़ें

खुद से 14 साल बड़े कमाल अमरोही से हुआ था मीना कुमारी को प्यार
Published on:
01 Aug 2018 07:00 pm
Also Read
View All