बॉलीवुड

जब इस अभिनेता ने जीनत से पूछा था: क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं, मिला था ऐसा जवाब

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान, अभिषेक बच्चन के बचपन का क्रश थीं।
2 min read
Nov 20, 2018
Zeenat Aman
Zeenat Aman

अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जीनत के बारे में कई अनसुनी बातें ऐसी हैं जो कि कम लोग जानते हैं। अभिषेक बच्चन भी जीनत अमान को अपना दिल दे बैठे थे। आइए जानते हैं उनसे जुड़े इस अनसुने किस्से के बारे में।

अभिषेक के बचपन का क्रश थीं जीनत:
अभिषेक बच्चन का पहला प्यार ऐश्वर्या नहीं बल्कि कोई और थी। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान, अभिषेक बच्चन के बचपन का क्रश थीं। अभिषेक बच्चन जब 5 साल के थे तो उन्होंने जीनत से शादी करने की जिद की। जीनत अमान ही अभिषेक की पहली पसंद थी।

करने लगे थे शादी की जिद:
जीनत ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'महान' में अमिताभ और जीनत लीड रेल में थे। फिल्म की शूटिंग काठमांडू में चल रही थी। उस वक्त अभिषेक बच्चन 5 साल के थे। वे भी अपने पिता अमिताभ के साथ काठमांडू गए थे। वहां अभिषेक को जीनत अमान के करीब रहने और बात करने का मौका मिला। वह अक्सर सेट पर ही जीनत अमान के साथ खेला करते थे। इस दौरान अभिषेक के मासूम दिल में जीनत के लिए प्यार के अरमान जग गए। अभिषेक उनसे शादी की जिद करने लगे।

जब जीनत से पूछा यह सवाल:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बार अमिताभ बच्चन और जीनत अमान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस शूटिंग पर अभिषेक भी उनके साथ गए थे। एक दिन जीनत डिनर करने के बाद अपने रूम में सोने जा रही थीं तो अभिषेक उनके पास गए और कहा 'आप किसके साथ सोने जा रही हैं'। इस पर जीनत अमान ने हंसते हुए उन्हें जवाब दिया 'अकेले'। तब अभिषेक ने दोबारा पूछा 'क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं' तो जीनत ने उन्हें समझाते हुए कहा, 'थोड़े बड़े हो जाओ फिर'।

Published on:
20 Nov 2018 01:57 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय