बॉलीवुड

इस मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर से थे जीनत अमान के संबंध! पूर्व पत्नी ने किताब में किए थे ये खुलासे

ऑटोबायोग्राफी में ये भी दावा किया है कि इमरान के एक या दो भारतीय बच्चे हैं।
2 min read
Nov 20, 2018
Zeenat Aman
Zeenat Aman

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान अपना बर्थडे मना रही हैं। उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। उनका नाम सिर्फ अभिनेताओं से ही नहीं बल्कि एक पूर्व क्रिकेटर के साथ भी जुड़ा था। हम बात कर रहे हैं वर्तमान में पाकिस्तान के पीएम और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की। बता दें कि इमरान के साथ जीनत अमान का रिलेशन सुर्खियों में रहा था।

इमरान की पत्नी ने किताब में किए खुलासे:
इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान ने अपनी किताब में भी जीनत अमान और इमराम खान के रिश्तों का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने किताब में सीधे तौर पर जीनत का नाम नहीं लिया।

रेहम ने यह लिखा थ किताब में:
रेहम ने अपनी किताब में लिखा था, 'इमरान ने मुझसे इस बात की पुष्टि की कि वे अफवाहें नहीं बल्कि सच्चाई थी। हालांकि, इमरान अदाकाराओं के साथ शारीरिक संबंध बनाकर खुश थे। इमरान और उनका परिवार इन अदाकाराओं के बारे में बहुत छोटी सोच रखते थे। रेहम ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में ये भी दावा किया है कि इमरान के एक या दो भारतीय बच्चे हैं। हालांकि इमरान ने इन सब बातों का खंडन करते हुए इन्हें सिर्फ अफवाह बताया था।

इमरान के क्रिकेट मैच में मौजूद रहती थीं जीनत:
बताया जाता है कि उस वक्त बॉलीवुड में जीनत अमान का कॅरियर टॉप पर चल रहा था। वहीं इमरान खान क्रिकेट जगत के मशहूर सितारे थे। इमरान खान जहां भी मैच खेलने जाते थे जीनत वहां मौजूद रहती थीं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। चर्चा ये भी थी कि जीनत इमरान से शादी करना चाहती थीं, लेकिन इमरान इसके लिए राजी नहीं थे। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी कर ली।

Updated on:
20 Nov 2018 03:03 pm
Published on:
20 Nov 2018 03:03 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: हनुमान अंश का 30वें हुआ अबतक का सबसे ज्यादा कलेक्शन, ‘मिर्जापुर’ ने 2 दिनों में कमा डाले 50 करोड़

‘हैवान’ में अक्षय कुमार- सैफ अली खान की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया खुलासा, बोले- नए स्टार्स बहुत इनसिक्योर है

सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ