बॉलीवुड

जैकी श्रॉफ ने नशे में 16 साल की जिस लड़की के साथ की थी गलत हरकत, आज वो बन चुकी है टॉप एक्ट्रेस

Jackie Shroff-Tabu Controversy: अपने से 15 साल छोटी एक्ट्रेस (तब्बू) के साथ जब मशहूर एक्टर ने पार्टी में बदसलूकी की थी। वह नशे में बेकाबू हो गया था… उसने तब्बू को Kiss…
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2025, 8:00 AM IST
Jackie Shroff and Tabu
जैकी श्रॉफ की फोटो। (फोटो सोर्स: IMDb)

Happy Birthday Tabu: बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे अक्सर छिपे होते हैं ऐसे काले राज, जो सालों तक सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आज हम बात कर रहे हैं 80 के दशक के उस विवादास्पद किस्से की, जब सुपरस्टार जैकी श्रॉफ पर तब्बू के साथ 'गंदी हरकत' का आरोप लगा। ये घटना इतनी झकझोर देने वाली थी कि तब्बू की बहन फराह नाज ने गुस्से में मीडिया के सामने सबकुछ कह दिया था। चलिए आपको बताते हैं, आखिर उस रात क्या हुआ था?

किस्सा शुरू हुआ 'दिलजला' की शूटिंग से

कहानी की शुरुआत 1987 से। जैकी श्रॉफ उस वक्त बॉलीवुड के चहेते हीरो थे, वो फिल्म 'दिलजला' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ थीं तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज, साथ में तनुजा और डैनी डेंजोंगपा भी। शूटिंग का लोकेशन था मॉरीशस।

उस दौरान जैकी ने एक पार्टी रखी हुई थी, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के लोग शामिल थे। तब तब्बू (असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी) महज 15-16 साल की टीनएजर थीं। वो अपनी बहन फराह के साथ पार्टी में आई थीं। जैकी भी वहां थे, लेकिन वो शराब के नशे में धुत हो चुके थे!

जैकी श्रॉफ और तब्बू की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

Kiss करने की कोशिश

रिपोर्ट्स कहती हैं कि नशे में चूर जैकी ने तब्बू को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। बेचारी टीनएजर डर गई, लेकिन उसने हिम्मत से विरोध किया। मामला तब बिगड़ा जब जैकी नहीं माने। इस बीच डैनी डेंजोंगपा ने तुरंत बीच-बचाव किया, जैकी को अलग खींचा और सिचुएशन को कंट्रोल कर लिया।

फराह नाज का गुस्सा

फराह नाज को जब ये बात पता चली, तो उनका खून खौल उठा। वो खुद एक्ट्रेस थीं और बहन की इज्जत पर आंच आने का नाम सुनते ही भड़क गईं। फराह ने खुलकर कहा कि जैकी ने तब्बू को 'मॉलेस्ट' करने की कोशिश की।

इसके बाद जैकी को माफी मांगनी पड़ी। सबसे दिलचस्प बात है कि तब्बू ने इस पूरे मामले पर कभी मुंह नहीं खोला। न ही इंटरव्यू में और न प्रेस कॉन्फ्रेंस में। वो चुप रहीं, और अपने करियर पर फोकस करती रहीं। इस वाकये के बाद आज तक तब्बू और जैकी ने कभी साथ काम नहीं किया और हमेशा उनसे दूरी बनाए रखी।

14 साल की उम्र में शुरू किया फिल्मीं सफर

तब्बू की फोटोज। (फोटो सोर्स: tabutiful)

तब्बू 4 नवंबर को 54 साल की हो जाएंगी। बता दें कि तब्बू ने मात्र 14 साल की उम्र में फिल्म 'हम नौजवान' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। तब से लेकर अब तक तब्बू ने शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन, ईशान खट्टर, सनी देओल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तमाम हिट मूवीज में काम किया है।

Also Read
View All
‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान