बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल: क्या इस डायरेक्टर की थी जिया खान पर बुरी नजर? यहां जाने सच्चाई

जिया (Jiah Khan) ने अपने कॅरियर में काफी स्ट्रगल किया लेकिन वे बहुत कम उम्र में इस दुनिया को छोड़ गईं।
2 min read
Feb 20, 2019
Jiah khan
Jiah khan

अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की मौत से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध रह गई थी। जिया ने अपने कॅरियर में काफी स्ट्रगल किया लेकिन वे बहुत कम उम्र में इस दुनिया को छोड़ गईं। उनका जन्म 20 फरवरी, 1988 (Jiah Khan Birthday) को हुआ था। लेकिन क्या आपको पता है कि कॅरियर की शुरुआत में उन्हें एक फिल्म से से निकाल दिया गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे। यह फिल्म केन घोष ने बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर की जिया पर बुरी नजर थी।

केन घोष उस वक्त फिल्म 'चांस पे डांस' बना रहे थे। जिया को इस फिल्म में साइन कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार शूटिंग शुरू हो चुकी थी लेकिन बीच में ही जिया को फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इस बात की जानकारी जिया को नहीं दी गई थी हालांकि फिल्म रिलीज होने तक अभिनेत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। बाद में फिल्म में जिया की जगह जेनेलिया को शाहिद के अपोजिट लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब फिल्म रिलीज हो गई तो जिया ने बताया था कि केन घोष की उन पर बुरी नजर थी और विरोध करने की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर किया गया था।

वहीं केन घोष ने इन आरोपों से इंकार किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान जिया, शाहिद के करीब आने का प्रयत्न कर रही थी और इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया था। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि जिया ने खुद यह फिल्म छोड़ी थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट और जिया के किरदार में काफी बदलाव किए गए, जिससे अभिनेत्री को लगा कि वह किरदार उन पर नहीं जमेगा। इस वजह से वह फिल्म से अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 3 जून, 2013 को जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Published on:
20 Feb 2019 02:50 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा