बॉलीवुड

Kangana Ranaut बीफ खाने पर हो रही हैं ट्रोल, थाली में दिखा लाल मांस

नॉन-वेज नहीं खाने को लेकर कंगना रनौत का झूठ पकड़ा गया है। उनकी थाली का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद लिखा है कि उनकी थाली में लाल मांस है। आइए पूरा मामला आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 12:33 PM IST
Kangana Ranaut Eating Red Meat Photo Viral
कंगना रनौत ने बीफ खाने को लेकर बोला झूठ

पॉलिटिक्स में एंट्री लेने के बाद से ही बीजेपी नेता कंगना रनौत सुर्खियो में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने गोमांस यानी बीफ खाने को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वो किसी भी तरह का लाल मांस नहीं खाती हैं। ये सिर्फ मेरी इमेज खराब करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
हालांकि, अब ऐसी खबर आ रही है कि कंगना ने इस बारे में झूठ बोला था। दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना की एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उनकी थाली में लाल मांस रखा हुआ है। इसके बाद से लोग उन्हें झूठा बता रहे हैं।


कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'तेजस' की शूटिंग के दौरान एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया कि वो राजस्थान में हैं और वहां के खाने का आनंद ले रही हैं। कंगना ने थाली की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "राजस्थान मेरे लिए लवर की तरह है। मेरे यहां क्वीन जैसा फील करती हूं और राजस्थानी खाना एक डेट की तरह लगता है। बाजरे की रोटी, देसी घी और लाल मांस मेरे मुंह में ऐसे मिल जाता है, जिसे मैं प्यार करना कहती हूं।"

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने खुद को बताया 'प्राउड हिंदू', गोमांस खाने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी


कंगना की इस पोस्ट के बाद लोग उन्हें झूठा बता रहे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही कंगना ने बीफ खाने के आरोपों पर सफाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "मैं लाल मांस नहीं खाती हूं। मेरे बारे में सिर्फ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल को बढ़ावा दे रही हूं।"

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’