बॉलीवुड

सलमान को नहीं मिली जेल में VIP सुविधा, चार कंबल और एक पंखे में गुजारी रात

सलमान पूरी रात बेचैन अपने बैरक में घूमते रहे। उन्हें पूरी रात नींद नहीं आई। उन्हें जिस बैरक में रखा गया था उसमें सिर्फ एक पंखा लगा हुआ है।

2 min read
Apr 06, 2018
salman khan

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टर सलमान खान को गुरूवार को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाने के साथ ही उन्हें पुलिस कस्टडी में ले लिया गया था। इसके बाद उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। जेल में सलमान को किसी भी तरह की कोई VIP सुविधा नहीं मिली। उन्हें आम कैदियों की तरह ही रात गुजारनी पड़ी।

जेल में सलमान की रात कैसे कटी?
सलमान पूरी रात बेचैन अपने बैरक में घूमते रहे। उन्हें पूरी रात नींद नहीं आई। उन्हें जिस बैरक में रखा गया था उसमें सिर्फ एक पंखा लगा हुआ है। वहीं सलमान को सोने के लिए चार कंबल दिए गए। जेल अधिकारियों के मुताबिक, सलमान ने जमीन पर लेटकर रात गुजारी।

नहीं खाया खाना:
बता दें कि सलमान को रात में चने की दाल, पत्ता गोभी की सब्जी और रोटी दी गई, लेकिन उन्होंने खाना नहीं खाया। डॉक्टर के मुताबिक शुरुआती जांच में सलमान का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था जो बाद में सामान्य हो गया था। सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुबह उठकर कैंटीन से ब्रेड और दूध मंगाकर नाश्ता किया।

आसाराम और सलमान के बैरक हैं अगल-बगल:
सलमान को रेप के आरोपी आसाराम के बगल वाले बैरक में रखा गया है। बता दें आसाराम का बैरक नंबर 2 है। वहीं सलमान को भी उसी बैरक में बने दूसरे हॉल में रखा गया है। पिछली बार सलमान को बैरक नम्बर एक में रखा गया था। तब उनकी पहचान कैदी नम्बर 343 थी। इस बार सलमान कैदी नम्बर 106 है।

आसाराम और सलमान को है एक ही गंभीर बीमारी:
आपको जानकर हैरानी होगी कि आसाराम और सलमान के बीच जेल में एक सिर्फ एक ही बैरक में रहने की समानता नहीं है। बल्कि इनके बीच एक खास कनेक्शन और भी है। बता दें कि दोनों एक ही तरह की गंभीर बीमारी 'ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया' से जूझ रहे हैं। इस बीमारी को सुसाइड डिजीज भी कहते हैं। इसमें शरीर और चेहरे में झनझनाहट के चलते हमेशा दर्द बना रहता है। सलमान इस बीमारी के इलाज के लिए अमरीका भी जा चुके हैं। वहीं आसाराम एम्स में इस रोग का इलाज करा चुके हैं। हालांकि चिकित्सकों का कहना था कि आसाराम की ये बीमारी दवाईयों से ठीक हो सकती है। सर्जरी की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें

सेट्स पर धक्का-मुक्की से हिट एंड रन सहित इन विवादों से रहा है सलमान का नाता, पढ़ें विशेष रिपोर्ट
Updated on:
06 Apr 2018 11:27 am
Published on:
06 Apr 2018 11:05 am
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!