बॉलीवुड

Blind Film Review: ‘वन टाइम वॉच’ की श्रेणी में रही सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड, पढ़िए पूरी कहानी

Blind Film Review: सोनम कपूर की फिल्म ‘ब्लाइंड’ आज यानी 7 जुलाई को रिलीज हो गई। फैंस काफी दिनों से इस फिल्म के आने का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म काफी थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर होगी। लेकिन रिलीज होने के बाद ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। फिल्म के अंदर ऐसे काफी सारे पहलू थे जिसको देखने के बाद ऐसा लगा कि इसे और बेहतर किया जा सकता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2023, 4:36 PM IST
Blind Film Review
सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड हुई रिलीज

Blind Film Review: सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड में सोनम ने जिया का किरदार निभाया है। जिया स्कॉटलैंड में एक पुलिस ऑफिसर थी। एक एक्सीडेंट में उनकी आंखो की रोशनी चली जाती है। और उसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है। नौकरी से निकाले जाने के बाद उनको ऐसा लगता है कि उसके पास से सेंस ऑफ पर्पस छीन लिया गया है। लेकिन बाद में उसी शहर के दूसरे कोने से उसे अपना पर्पस मिलता है। एक-के-बाद-एक लड़कियों की हत्याएं होने लगती हैं।इसका कनेक्शन एक आदमी से है। एक रात उसी आदमी का रास्ता जिया से टकराता है।

क्या है पूरी कहानी
इस फिल्म की पूरी कहानी इसी पर है कि जिया उस सीरियल किलर को पकड़ना चाहती है और सीरियल किलर जिया को पकड़ना चाहता है। दोनों में से कौन कामयाब होता है यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म मुख्य तौर पर तीन लोगों के इर्द-गिर्द ही घूमती है – जिया, किलर और पुलिस ऑफिसर पृथ्वी। इस फिल्म में अगर सोनम कपूर की एक्टिंग की बात की जाए तो ये उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है ये हम नहीं कह सकते। इससे पहले सोनम कपूर ने इससे कहीं ज्यादा अच्छी परफॉरमेंस की है। इस फिल्म की बात की जाए तो इसे ‘वन टाइम वॉच’ लो श्रेणी में डाला जा सकता है।

Updated on:
7 Jul 2023, 4:36 PM IST
Published on: