बॉलीवुड

‘क्लास ऑफ 83’ से बॉबी देओल की भी हुई वेब वर्ल्ड में एंट्री, निभाएंगे ऐसा दमदार किरदार

इसके अलावा अभिनेता की एक और फिल्म 'हाउसफुल 4' भी आने वाली है
2 min read
• •
Updated: 5 May 2019, 6:38 PM IST
bobby deol
bobby deol

अभिनेता बॉबी देओल ने 'क्लास ऑफ 83' की शूटिंग शुरू की और कहा कि वह इस प्रोजेक्ट से वेब की दुनिया में काम करने के लिए बेताब हैं। शाहरुख खान का बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। बॉबी ने रविवार को एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर के साथ ट्वीट कर कहा, 'वेब की दुनिया में 'क्लास ऑफ 83' के साथ कदम रखने को बेताब, नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्म जिसका निर्देशन अतुल सभरवाल करेंगे।'

'क्लास ऑफ 83' एक ईमानदार पुलिसकर्मी से प्रशिक्षित ट्रेनर बने व्यक्ति की कहानी है, जिसके छात्र सम्मान, नैतिकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की जटिलताओं से जूझते हैं। इसके अलावा अभिनेता की एक और फिल्म 'हाउसफुल 4' भी आने वाली है, जिसमें बॉबी के साथ कई और कलाकार दिखाई देंगे। इससे पहले अभिनेता पिछले साल 'रेस 3' में दिखाई दिए थे।

बॉबी ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'रेस-3' के बाद से मैं अपने आस-पास और मिलने वाले लोगों के बीच सकारात्मकता महसूस करता हूं। अब मैं चाहता हूं कि यह ऊर्जा इसी तरह बरकरार रहे। अभिनेता ने कहा, 'रेस-3' से पहले मैं बहुत सी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के पास अपने काम के सिलसिले में गया लेकिन कोई आगे नहीं आया। मुझे खुशी है कि मेरे काम को देखने के लिए अब मेरे पास एक टीम है।'

Updated on:
5 May 2019, 6:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All