बॉलीवुड

‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह यहां खड़ा रहूंगा’, धर्मेंद्र को याद कर छलका बॉबी देओल का दर्द

Bobby Deol Gets Emotional: एक अवॉर्ड फंक्शन में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र को मिले इस अवॉर्ड को बेटे बॉबी देओल ने लिया और उस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए।

2 min read
Apr 06, 2026
धर्मेंद्र को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। (फोटो सोर्स: youtube)

Bobby Deol Gets Emotional: बॉलीवुड के हीमैन और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, मगर उनकी फिल्मों, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स और उनके अंदाज के लिए उनको भुलाया नहीं जा सकता। धर्मेंद्र ने अपने छह दशकों के फ़िल्मी करियर में रोमांटिक, एक्शन हीरो और कॉमिक हर तरह के किरदार निभाए अउ लोगों का दिल जीता। हाल ही में Chetak Screen Awards 2026 में उनको लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवॉर्ड को उनके बेटे बॉबी देओल ने स्टेज पर जाकर लिया और वो इमोशनल हो गए।

ये भी पढ़ें

‘पाकिस्तान की 80% जनता Gay है’, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के बयान के बीच ‘धुरंधर’ का सीन फिर हुआ वायरल

अवॉर्ड लेते हुए इमोशनल हुए बॉबी देओल

स्टेज पर अवॉर्ड लेने के दौरान बॉबी देओल खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक हो गए, उनकी आंखों में आंसू आ गए। स्पीच के दौरान पिता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पापा ने अपने काम और सादगी से लोगों के दिल को छुआ। पिता को याद करते हुए बॉबी ने कहा, “सबकी आंखों में मुझे अपने पिता का प्यार नजर आता है। मेरे पिता ने अपने काम और इंस्टाग्राम रील्स (जो उनका नया शौक बन गया था) के जरिए सभी के दिलों को छू लिया। वे हमेशा लोगों को खुश देखना चाहते थे और मानते थे कि भगवान ने हमें जीवन में बहुत कुछ दिया है। वे अक्सर कहते थे कि हर किसी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है और अगर हम उस पर विश्वास करें तो कुछ न कुछ हासिल कर सकते हैं।

इंडस्ट्री में सालों तक किया काम: बॉबी देओल

अपने पिता के साहस और फिल्म इंडस्ट्री में उनके लंबे सफर के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, "उन्होंने बॉलीवुड में इतने सालों तक काम किया। उन्होंने अच्छे और बुरे दोनों दौर देखे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। मैं जहां भी जाता हूं और जिससे भी मिलता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है, क्योंकि मेरे पिता ने लोगों के दिलों में हमारे लिए एक खास जगह बनाई है… मेरे लिए, मेरे भाई के लिए और हमारे परिवार के लिए।"

इसके आगे बॉबी ने कहा, 'लोग उनसे इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने बिना किसी झिझक के हमें अपने दिल में जगह दी और आज यहां खड़े होकर मैं सोच रहा हूं कि मैं घर जाकर उन्हें बहुए ऊंगा कि पापा नहीं आए, इसलिए मैं आपका इनाम अपने साथ लाया हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह यहां खड़ा रहूंगा, लेकिन अनंत गोयंका चाहते थे कि मैं यहां आऊं। मैं बहुत खुश हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मैं उनका पुत्र हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद, करकु पापा, यह अच्छा है।'

जावेद अख्तर ने बताई धर्मेंद्र के बारे में एक बात

इस अवॉर्ड फंक्शन में जावेद अख्तर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देतेहुए कहा, 'मैं आपको धर्म जी के व्यक्तित्व के बारे में एक बहुत ही अनोखी बात बताना चाहता हूँ। उनमें असीम आत्मविश्वास, गरिमा और विनम्रता का अनोखा संगम था। यह एक अजीब मेल है। शायद इसी वजह से जो भी उनसे मिलता था, वह उनका दीवाना हो जाता था। उन्हें यह सम्मान देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।'

ये भी पढ़ें

क्या था दिव्या भारती की मौत और ‘रूम नंबर 503’ का खौफनाक कनेक्शन? 32 साल बाद भी अनसुलझी ये गुत्थी

Also Read
View All

अगली खबर