बॉलीवुड

Manoj Kumar Dies: एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Manoj Kumar Passed Away: एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
2 min read
Apr 04, 2025
Manoj Kumar Dies
बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन

Bollywood Actor Manoj Kumar Death: बॉलीवुड से बड़ी खबर आ रही है। दिग्गज कलाकार मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों और 'भारत कुमार' के नाम से खास पहचान मिली थी। उनके फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से पहचानते थे। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में ‘क्रांति’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘वो कौन थी’ और ‘उपकार’ जैसी बेहतरीन फिल्में की थीं। उनके निधन पर फैंस भी दिग्गज अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि (Manoj Kumar Passed Away)

मनोज कुमार के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के लोग श्रद्धांजलि दे रहे है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, "महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के 'शेर' मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।" इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्‍स पर दुख जताते हुए लिखा, ‘महान अभिनेता और फ़िल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’ साथ ही राजनाथ सिंह ने भी मनोज कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मनोज कुमार ने बदल लिया था अपना नाम (Manoj Kumar Real Name)

मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला लिया था। उनके नए नाम से आज तक फैंस उन्हें जानते हैं। जी हां! बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उनके फैंस उन्हें या तो 'भारत कुमार' या 'मनोज कुमार' के नाम से ही जानते हैं और प्यार करते हैं।

मनोज कुमार थे अशोक कुमार, दिलीप कुमार के फैन (Manoj Kumar Movies)

बता दें, मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को का ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया था। मनोज कुमार के माता-पिता ने उस समय भारत को चुना और दिल्ली आ गए। मनोज कुमार को बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का काफी शौक था। वह अशोक कुमार, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बहुत बड़े फैन थे। उनकी हर फिल्म देखना वह काफी पसंद करते थे और उनकी फिल्मों से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार कर लिया था। वह हर जगह अपना नाम मनोज कुमार ही बताते थे, जिससे धीरे-धीरे सब उन्हें मनोज कुमार के नाम से ही जानने लगे।

Updated on:
04 Apr 2025 09:04 am
Published on:
04 Apr 2025 07:48 am