बॉलीवुड

Naurang Yadav Death: फेमस एक्टर के पिता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Naurang Yadav Death: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता का निधन हो गया है। 2 दिन पहले ही उन्हें धमकी भरा ईमेल आया था और आज ये दुखद खबर आ गई। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2025, 2:45 PM IST
Bollywood Actor Rajpal Yadav Father Naurang Yadav Dies In Delhi

Naurang Yadav Death: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता का निधन हो गया है। 2 दिन पहले ही उन्हें धमकी भरा ईमेल आया था और आज ये दुखद खबर आ गई। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

राजपाल यादव के पिता का निधन

राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव कई दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राजपाल काम के सिलसिले में थाईलैंड में थे, जब उन्हें पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की बात पता चली तो वो तुरंत दिल्ली पहुंचे।  

दिल्ली एम्स से उनके पिता का शव अंतिम संस्कार के लिए शाहजहांपुर ले जाया जाएगा। ये दुख राजपाल यादव पर तब टूटा है जब बुधवार को उनको जान से मारने की धमकी मिली। बतया जा रहा है कि पाकिस्तान से उनको ये धमकी भरा मेल आया था।

राजपाल ने दर्ज कराई थी शिकायत

राजपाल यादव ने इसकी शिकायत अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में की थी। इसके बाद उनका एक ऑडियो सामने आया था। इसमें राजपाल यादव ने कहा-"मैंने साइबर क्राइम विभाग और पुलिस दोनों को सूचित कर दिया है और उसके बाद मैंने उनसे बात नहीं की है। मैं एक एक्टर हूं और एक्टिंग में मैं अपने काम के जरिए हर उम्र के लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश करता हूं, चाहे वो युवा हों या बूढ़े। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। इस मामले में जो कुछ भी कहना है, वो एजेंसियां करेंगी।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव को आखिरी बार कलीस द्वारा निर्देशित फिल्म बेबी जॉन में देखा गया था। फिल्म में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं।

Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब