बॉलीवुड

मजदूरों के लिए सलमान खान ने ट्रक में भिजवाया राशन,अंकाउट में डाले पैस,फैंस ने की जमकर तारीफ

दिहाड़ी मजदूरों के लिए सलमान खान ( Salman Khan ) ने भेजा राशन से भरा ट्रक तीन-तीन हज़ार की धनराशि भी भेज चुके हैं ईस्ट एरिया के विधायक जीशान सिद्दीकी ( Zeeshan Siddiqui ) ने ट्वीट कर कहा शुक्रिया
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2020, 9:07 AM IST
दिहाड़ी मजदूरों के भिजवाया राशन
दिहाड़ी मजदूरों के भिजवाया राशन

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के चलते कोहराम मचा हुआ है। संक्रमण से बचने के लिए देश में लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन का सबसे बुरा असर उन लोगों पर पड़ रहा है। जो दिहाड़ी-मजदूरी करने एक राज्य से दूसरे राज्य आए थे, और अब लॉकडाउन के चलते जहां हैं वहीं फंस गए हैं। वे सभी अपने घरों से दूर से हैं। ना ही उनेक पास रहने के लिए घर है और ना ही खाने के लिए खाना। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो मुंबई के 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे। वादे के अनुसार बीते दिन सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के मजदूरों के लिए ट्रक भरकर राशन भिजवाया। सोशल मीडिया पर सलमान की खूब तारीफ हो रही है। उनके फैंस उनके इस अंदाज की खूब सरहाना कर रहे हैं।

राशन से भरे ट्रक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल,बांद्रा के ईस्ट एरिया के विधायक जीशान सिद्दीकी ( Zeeshan Siddiqui ) ने सलमान द्वारा की गई मदद की जानकारी ट्वीट कर दी। जीशान ने दो ट्वीट किए जिसमें उन्होंने मदद करने लिए सलमान का धन्यवाद किया। उन्होंने दो तस्वीरें भी पोस्ट की है। एक तस्वीर में ट्रक है जिसमें खाने से भरी बोरियां दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी फोटो में सफेद रंग के कई बैग है। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा है-'आपकी इस मदद के लिए सलमान खान आपका धन्यवाद। जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है आप हमेशा मदद के लिए एक कदम आगे रहते हैं।' दूसरे ट्वीट में जीशान लिखते हैं 'हमें ज्वाइन करने के लिए सलमान खान आपका बहुत धन्यवाद, कोरोनावायरस की इस जंग में कोई भी भूखा नहीं सोना चाहिए। सलमान आर्थिक रूप से भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने 16000 मजदूरों के अंकाउट में करीबन 4 करोड़ 80 लाख रुपये भेजे थे।

जानकारी के अनुसार 3000 मजदूरों के बैंक अंकाउट में यश राज फिल्मस ( Yash Raj Films ) ने करीबन पांच-पांच हज़ार रुपये डाले थे। वहीं सलमान ने तीन-तीन हज़ार रुपये ट्रांसफर किए थे। बता दें फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय के डाटा के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में 19000 मजदूर हैं। बता दें इस वक्त सलमान अपने पनवेल के फार्म हाउस में फंसे हुए हैं। उन्होंने अपने भतीजे संग एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो कई हफ्तों से अपने पिता से नहीं मिले हैं। बढ़ते हुए कोरोनावायरस से उन्हें डर लगने लगा है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि प्लीज़ घर पर ही रहिए नहीं तो लॉकडाउन और बढ़ जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन