बॉलीवुड

हवा में स्टंट करते हुए Shahrukh Khan का वीडियो आया सामने, करतब देख फैंस की थमी सासें

हवा में स्टंट करते हुए नज़र आए एक्टर शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) करतब करते हुए किंग खान का वीडियो हुआ वायरल फिल्म 'पठान' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग आए नज़र
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 1:50 PM IST
Bollywood Actor Shahrukh Khan Stunt Video Goes Viral On Internet
Bollywood Actor Shahrukh Khan Stunt Video Goes Viral On Internet

नई दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। शूटिंग सेट से आए दिन कोई ना कोई तस्वीर सामने आती ही रहती है। हाल ही में खबरें सामने आई थी कि फिल्म के सेट पर झगड़ा भी हो गया था। वहीं अब किंग खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में शाहरुख हवा में स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से शाहरुख खान की वायरल हो रही वीडियो को उनकी ही प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिल' ( Red Chill ) ने अपने अंकाउट से शेयर की है। वीडियो में शाहरुख हवा में उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टंट के दौरान अभिनेता ने येलो कलर का पायजमा और वाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है। वह काफी ऊंचाई से नीचे की ओर गिरते हैं और झट से ऊपर की ओर आ जाते हैं। उनका यह स्टंट देख सभी की सांस थम सी गई हैं। इस वीडियो पर अब तक 25 हज़ार से भी ज्यादा व्यूज़ हो चुके हैं।

वैसे आपको बता दें सीन देखने के बाद लगता है कि यह सीन फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का है। फिल्म के एंड में शाहरुख को फाइट करते हुए देखा गया था। वैसे आपको बता दें एक बार से बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone e ) और शाहरुख खान साथ में धमाल मचाते हुए नज़र आएंगे। फिल्म पठान में दीपिका भी नज़र आने वाली हैं। जिसे लेकर फैंस में अभी से काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस फिल्म में काम करने को लेकर दीपिका की फीस ने काफी सुर्खियां बंटोरी थीं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब