3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेंद्र को बिल्कुल पसंद नहीं था बेटियों का डांस और एक्टिंग करना, गुस्से में नहीं देखी थी बेटी ईशा की फिल्म

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ( Hema Malini ) ने किया धर्मेंद्र ( Dharmendra ) को लेकर बड़ा खुलासा बताया नहीं चाहते थे बेटियां करें एक्टिंग और डांस ईशा देओल ( Esha Deol ) की फिल्म रिलीज़ होने पर नहीं देखी थी धर्मेंद्र ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 29 Jan 2021, 9:16 AM IST

Dharmendra Did Not Want His Daughters To Do Film And Dance

Dharmendra Did Not Want His Daughters To Do Film And Dance

नई दिल्ली। गुज़रे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज भी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानें जाते हैं। सालों बाद भी उनके दीवाने उनकी खूबसूरती और एक्टिंग पर मारा करते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ धर्मेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइम लाइट में बने रहें और आज भी बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेता की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी एक रियलिटी शो में पहुंची थीं। जहां उन्होंने धर्मेंद्र को लेकर एक खुलासा किया। जिसे सुन सब हैरान हो गए।

यह भी पढ़ें- 'तांडव' मेकर्स की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, Richa-Konkona ने ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा

हेमा मालिनी शो पर बताया कि धर्मेंद्र को उनकी बेटियों ईशा और आहना का डांस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। कई बार धर्मेंद्र अपनी राय भी देते थे, लेकिन दिल से चाहती थीं कि उनकी बेटियों को वह डांस सिखाएं। हेमा ने धर्मेंद्र की एक ना सुनी और अपनी बेटिंयों को क्लासिकल डांस सिखाया दिया। आज ईशा और आहना दोनों ही स्टेज शो पर डांस करती हुईं दिखाई देती हैं। ईशा और हेमा मालिनी को साथ में डांस करते हुए भी देखा गया है। वैसे आपको बता दें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दोनों लाडलियां बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाईं।

यही नहीं हेमा यह बताती हैं कि धर्मेंद्र का बेटियों के डांस के साथ-साथ उनका एक्टिंग करना यां भी पसंद नहीं था। वह कभी नहीं चाहते थे कि ईशा और आहना बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाएं। फिल्मों में जबरदस्ती काम करने को लेकर ईशा बताती हैं कि उनके पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वह दोनों फिल्मों में काम करें लेकिन जब उन्होंने फिल्म में काम किया तो उनके पिता ने उनकी पिक्चर ही नहीं देखी। सालों बाद भी धर्मेंद्र यही चाहते हैं कि उनकी बेटियां एक्टिंग क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। आपको बतातें चलें कि शादीशुदा होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। जिसकी वजह से उन्होंने मुस्लिम धर्म को अपना लिया था।