बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये कलाकार फिल्मों में भाई बहन और लवर्स दोनों किरदारों में आए नजर

कलाकार के तौर पर कई एक्टर-एक्ट्रेस ने भाई-बहन और रोमांटिक कपल के रोल निभाए हैं। ऐसे एक्टर्स में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों के नाम भी शामिल हैं।

3 min read
Apr 12, 2021
sibling_roles.jpg

मुंबई। बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जो फिल्मों में भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं। साथ ही इन्हीं कलाकारों ने स्क्रीन पर रोमांटिक कपल के रोल भी निभाए हैं। इन कलाकारों में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारों के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं किन फिल्मों में ये कलाकार भाई-बहन और किन में कपल के रूप में नजर आए।

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक जोड़ी फरवरी 2014 में आई उनकी फिल्म 'गुंडे' में नजर आई। हालांकि इसके बाद 5 जून, 2015 को रिलीज फिल्म 'दिल धड़कने दो' में दोनों भाई-बहन के रोल में दिखे।

अभिषेक बच्चन और असीन
अभिषेक बच्चन और असीन ने 2012 में आई फिल्म 'बोल बच्चन' में भाई-बहन का किरदार निभाया। जबकि 2015 में 'ऑल इज वेल' में वे स्क्रीन पर रोमांस फरमाते दिखाई दिए।

जॉन अब्राहम-दीपिका पादुकोण
जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी इसी तरह से भाई-बहन के किरदार अदा किए हैं। दोनों ने 2011 में आई फिल्म 'देसी ब्वायज' में रोमांटिक कपल का रोल किया। इसके दो साल बाद 2013 में वे 'रेस 2' में भाई-बहन का रोल निभाते नजर आए।

अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी इसी तरह से अर्जुन रामपाल के साथ फिल्में कर चुकी हैं। 2010 में आई फिल्म 'हाउसफुल' में वे रोमांटिक कपल के रूप में दिखे। जबकि 2007 में आई मूवी 'ओम शांति ओम' में वे भाई-बहन का रोल निभाते नजर आए।

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने एक ही साल में इस तरह के दोनों किरदारों को स्क्रीन पर जिया। जून, 2000 में उनकी फिल्म 'जोश' आई, इसमें दोनों को भाई-बहन दिखाया गया। इसी साल अगस्त में आई फिल्म 'मोहब्बतें' में कपल के रूप में देखे गए।

करीना कपूर और तुषार कपूर
करीना कपूर और तुषार कपूर साल 2001 में आई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' में रोमांस करते नजर आए थे। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म 'गोलमाल रिटर्न' में वे भाई और बहन का किरदार करते देखे गए।

सलमान खान और नीलम
सलमान खान के साथ नीलम कोठारी ने 1992 में फिल्म 'एक लड़का एक लड़की' की। इसमें दोनों को रोमांंस करते दिखाए गया। इसके बाद 1999 में दोनों को 'हम साथ साथ हैं' मूवी में भाई बहन का किरदार निभाने को मिला।

संजय सूरी और जूही चावला
संजय सूरी और जूही चावला ने 2003 में एक फिल्म की जिसका नाम 'झंकार बीट्स था। इसमें वह रोमांटिक कपल के रूप में दिखे। इसके बाद 2005 में आई फिल्म 'माई ब्रदर निखिल' में जूही ने संजय सूरी की बहन का रोल किया।

देव आनंद और जीनत अमान
देव आनंद और जीनत अमान ने भी ऐसे ही फिल्मों साथ काम किया। दोनों की रोमांटिक जोड़ी नवंबर, 1971 में आई फिल्म 'इश्क इश्क इशक' सहित कई फिल्मों में नजर आई। जनवरी 1971 में आई फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' में वे भाई बहन के किरदार में नजर आए।

Published on:
12 Apr 2021 08:36 pm