बॉलीवुड

इन अभिनेताओं ने बेटी की उम्र की लड़कियों से शादी, उम्र का अंतर चौंकाने वाला

कई सेलिब्रिटीज ने अपने से आधी उम्र से भी कम की लड़कियों के साथ इश्क लड़ाया
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 5:10 PM IST
Bollywood Actors
Bollywood Actors

इन दिनों मॉडल और बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में मिलिंद ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता से शादी की है। बवाल इसलिए मच रहा है क्योंकी उनकी पत्नी उम्र में उनसे 25 साल छोटी हैं। लेकिन मिलिंद अकेले ऐसे बॉलीवुड अभिनेता नहीं हैं, जिन्होंने अपने से कम उम्र की लड़की से शादी की है। कई सेलिब्रिटीज ऐसे हैं, जिन्होंने प्यार की कई मिसालें दी हैं। इन्होंने अपने से आधी उम्र से भी कम की लड़कियों के साथ इश्क लड़ाया और शादी की। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में।

राजेश खन्ना:
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने अभिनेता राजेश खन्ना के पीछे लड़कियां पागल थीं। लेकिन उनका दिल उस समय अभिनेत्री डिंपल कपाडिया पर आ गया। दोनों ही अपने जमाने के जाने माने सितारे रहे हैं। जब राजेश खन्ना को डिंपल से प्यार हुआ,उस समय उनकी उम्र 33 वर्ष थी और डिंपल की उम्र मात्र 16 वर्ष थी। दोनों ने शादी की तब डिंपल अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग कर रही थीं।

दिलीप कुमार:
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो से शादी की। इन्होंने 1966 में शादी की। शादी के समय दिलीप कुमार 44 साल के थे और सायरा बानो की 22 साल की थीं। आज भी दोनों को देखकर लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ इनका प्यार और भी गहरा होता जा रहा है।

कबीर बेदी:
दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। वह भी अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। कबीर ने वर्ष 2005 में अपने से 33 साल छोटी परवीन दुसांज से शादी रचाई। कबीर की यह चौथी शादी है। वहीं परवीन की उम्र कबीर बेदी की बेटी से भी कम है।

संजय दत्त:
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्याता में उम्र का काफी अंतर है। बता दें कि मान्यता संजय की तीसरी पत्नी है। दोनों की उम्र में 19 साल का अंतर है।

सैफ अली खान:
अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर में भी उम्र का काफी अंतर है। अमृता सिंह को तलाक देने के बाद सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की। करीना उनसे उम्र में 10 साल छोटी हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब