बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय समेत बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हाथों में पहनती हैं सबसे महंगी अंगूठी

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने अंदाज की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। बॉलीवुडी की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में जानिए जिन्हें सगाई पर उनके पति ने पहनाई सबसे महंगी अगूंठी।
3 min read
Bollywood Actress Expensive Engagement Rings
Bollywood Actress Expensive Engagement Rings

नई दिल्ली। बॉलीवुड में होने वाली शादियां सबसे ज्यादा चर्चा बंटोरती हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, और सोनम कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को शादी में उनके आउटफिट्स से लेकर उनके गहनों तक की जानकारी बंटोरना सभी पसंद करते हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जो अपने हाथों में सबसे ज्यादा मंहगी सगाई की अंगूठी पहनती हैं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की स्टाइलिश क्वीन सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। इस बॉलीवुड की सबसे ग्रेंड शादियों में से एक थी। वैसे सोनम की सगाई का किसी को नहीं पता कि वो कब और कहां हुई थीं। लेकिन आनंद आहूजा ने जो रिंग सोनम को पहनाई वो करीबन 90 लाख की है। सोनम की ये रिंग सबसे कीमती मानी जाती है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर जॉन निक्स से शादी की थी। उन्होंने बड़े ही शाही अंदाज में शादी की थी। शादी से कुछ महीनों पहले प्रियंका चोपड़ा की सगाई हुई थी। निक ने प्रियंका को 1.5 करोड़ की रिंग पहनाई थी। अंगूठी का वजन 4 कैरेट का है। इसे टिफनी एंड कंपनी से खरीदा गया था।

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी शायद ही भूल सकता है। एक्ट्रेस ने एक्टर रणवीर सिंह संग चुप कर इटली में शादी की। दीपिका की सगाई अंगूठी की शेप सबसे अलग है। उनके हाथ में स्कवेयर शेप की अंगूठी में है। जो कि बेशकीमती होती है। इस अंगूठी की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ के बराबर है।

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा की सगाई की अंगूठी की बात करें तो उसकी कीमत 3 करोड़ की है। उनकी अंगूठी में 20 कैरेट का सॉलिटेयर है।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने साल 2010 में एक्टर सैफ अली खान संग शादी की थी। वैसे तो करीना और सैफ ने कोर्ट मैरिज की थी। सैफ ने करीना को 5 कैरेट प्लेटिनम बैंड वाली डायमंड अंगूठी पहनाई थी। जिसकी कीमत 75 लाख है। बेबो के हाथ में अंगूठी को अक्सर देखा जाता है।

ऐश्वर्या राय

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने एक्टर अभिषेक बच्चन संग 2007 में शादी की थी। ऐश्वर्या ने अपनी शादी में काफी भारी साड़ी दी थी। अभिषेक बच्‍चन ने उन्हें 53 कैरेट सॉलिटेयर वाली अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी कीमत 50 लाख रुपये है।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली से शादी 14 नवंबर को 2017 में शादी की थी। अनुष्का-विराट ने भी इटली में शादी की थी। कपल ने इटली में ही सगाई की थी। विराट ने अनुष्का को सगाई में 1 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी।

Published on:
06 Jul 2021 05:53 pm