बताया जा रहा है कि निर्देशक आदित्य चोपड़ा ( Aditya Chopra ) फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का बनाने चाहते हैं। इसलिए फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। पठान के लिए लगभग 200 करोड़ का बजट तय किया गया है। जिसमें शाहरुख खान की फीस शामिल नहीं है। कहा जा रहा है कि फिल्म 2021 में दीवाली के पास रिलीज़ की जाएगी, लेकिन कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के चलते अभी कुछ समय सीमा तय नहीं की गई है। बता दें फिल्म में जॉन अब्राहम ( John Abraham ) विलेन का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। जिसके लिए वह 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।