11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज की रुढ़िवादी सोच पर बात करते हुए भड़की Kareena Kapoor Khan, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो में करीना समाज की रुढ़िवादी ( Orthodox Thinking Society ) सोच पर प्रश्न उठाती हुई नज़र आ रही है। वायरल हो रहे वीडियो में करीना का जबरदस्त अंदाज देख फैंस भी काफी इम्प्रैस हो रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 7 Nov 2020, 3:41 PM IST

Kareena Kapoor Gets Angry While Talking About The Orthodox thinking

Kareena Kapoor Gets Angry While Talking About The Orthodox thinking

नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) वैसे तो हमेशा अपनी सुपरहिट्स फिल्मों और कातिलाना स्टाइल के लिए ही सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अक्सर उनके रिएक्शन भी लोगों का ध्यान उनकी खींच लेते हैं। अक्सर करीना को महिलाओं के लिए बोलते हुए भी देखा गया है। जिसकी वजह से या तो वह ट्रोल हो जाती हैं या फिर लोगों का दिल जीत लेती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने समाज की रुढ़िवादी सोच पर कई प्रश्न उठाते हुए एक कविता सुनाई थी। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। करीना की वही वीडियो एक बार से ट्रेंड करने लगी है।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'कंचना' में किन्नर बने मुख्य कलाकार बेचते थे अखबार, 'Laxmmi' में करेंगे अक्षय कुमार अभिनेता की कॉपी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है करीना का यह वीडियो पुराना है। जिसमें वह लड़कियों के ज्यादा पढ़ने, ज्यादा मेकअप करने पर उठ रहे सवालों के बारें में बात करती हुई सुनाई दे रही हैं। वीडियो में करीना कहती हैं कि "ज्यादा पढ़ लिया तो ऐ चश्मिश...लिपस्टिक ज्यादा हो गई तो ऐ हिरोइन...घर लेट आओ तो कैरेक्टर पर शक..।" वह वीडियो में आगे कहती हैं कि वह बस यह जानना चाहती हैं कि उनका हक कहा है। वीडियो में महिलाओं के अधिकारों के बारें में बात करते हुए करीना का स्टाइल आज भी लोगों काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में वन साइड ऑफ शोल्डर वाइट टॉप के साथ वाइट एंड गोल्डन स्कर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वैसे आपको बता दें करीना जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजाय कर रही है। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'लाल सिहं चड्ढा' ( Laal Singh Chaddha ) में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता आमिर खान ( Aamir khan ) दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ समय पहले करीना दिल्ली भी आई थीं।