8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म ‘कंचना’ में किन्नर बने मुख्य कलाकार बेचते थे अखबार, ‘Laxmmi’ में करेंगे अक्षय कुमार अभिनेता की कॉपी

9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार ( Disney Hotstar ) पर रिलीज़ होने वाली फिल्म 'लक्ष्मी' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ( Kiara Advani ) मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म तमिल मूवी 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। जिसमें अभिनेता आर.सारथकुमार ( R.Sarathkumar ) ने किन्नर की भूमिका निभाई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 7 Nov 2020, 1:41 PM IST

Know who is the lead artist of the film Kanchana R. Sarathkumar

Know who is the lead artist of the film Kanchana R. Sarathkumar

नई दिल्ली। इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) की फिल्म लक्ष्मी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले फिल्म के नाम पर विवाद हुआ था। जिसके बाद फिल्म का नाम मेकर्स को बदलना पड़ा। अक्षय कुमार और कियारा अडवाणी की यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार ( Disney Hotstar ) पर रिलीज़ होगी। यह फिल्म ट्रांसजेंडर की कहानी पर आधारित है। जिसका किरदार अक्षय निभाते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें यह फिल्म तमिल फिल्म 'कंचना' ( Kanchana ) का रीमेक है। जिसमें किन्नर का किरदार आर. सरथकुमार (R. Sarathkumar ) ने निभाया था। जिसकी दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी। चलिए आपको बतातें है कि आखिर आर. सरथकुमार हैं कौन?

आर. सरथकुमार का फिल्मी करियर

साउथ सुपरस्टार सरथकुमार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने शरद कुमार के नाम से ही इंडस्ट्री में जाना जाता है। उनका असली नाम रामानाथन सरथकुमार है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत Samajamlo Sthree फिल्म से की थी। यह एक तेलुगू मूवी थी। वह कई फिल्मों में खलनायक का किरदार भी निभा चुके हैं। जिसके बाद वह सपोर्टिंग रोल निभाते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने तमिल फिल्मों के साथ-साथ मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। वैसे आपको बता दें वह अभिनेता ही नहीं बल्कि राजनेता भी हैं।

अभिनेता, राजनेता और स्पोर्ट्सपर्सन

अभिनेता, राजनेता के साथ वह एक अच्छे स्पोर्ट्सपर्सन भी हैं। उन्हें खेल खेलना का भी खूब शौक हैं। उन्होंने फुटबॉल, क्रिकेट, और हॉकी में अपने स्कूल और कॉलेज को भी अच्छे लेवल पर रिप्रेजेंट किया है। यह नहीं वह एनसीसी का भी हिस्सा रह चुके हैं। आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि अभिनेता बनने से पहले वह घर-घर जाकर अखबार फेंका करते थे। जी हां, शरद कुमार तमिल अखबार दीनाकरण में काम किया करते थे। जहां वह अखबार बांटते थे। कुछ समय बाद उन्हें वहीं रिपोर्टर का पद भी मिल गया था। उन्होंने आगे चलकर अपना खुद का व्यवसाय भी खुला। चेन्नई में ही उन्होंने ट्रैवल एंजेसी खुली। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा।

दो मशहूर अभिनेत्रियों संग किया विवाह

अभिनेता की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उनकी शादी की बात करें तो उन्होंने एक नहीं बल्कि दो शादियां की थीं। उन्होंने एक्ट्रेस नगमा संग रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी कर ली थी। जिसके बाद उनकी दो बेटियां हुई थीं। कुछ समय बाद ही शरद कुमार का अफेयर एक्ट्रेस राधिका संग चलने लगा। इस बात की खबर मिलते ही उनकी पहली पत्नी नगमा ने उनसे तलाक ले लिया। जिसके बाद 2001 में उन्होंने एक्ट्रेस राधिका संग शादी कर ली। राधिका संग शरद का एक बेटा है।