बॉलीवुड

Janhvi Kapoor ने पंजाब से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सरसों के खेत में आईं नजर

जान्हवी कपूर ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीर सरसों के खेत के बीच खिलखिलाती हुईं आईं नजर
2 min read
Feb 03, 2021
janhvi_kapoor.jpg
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ वक्त पहले ही कदम रखा है। लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। जान्हवी के इंस्टाग्राम पर 9.4 मिलियन फॉलोअर्स (Janhvi Kapoor Instagram Followers) हैं। ऐसे में एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सरसों के खेत से अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सरसों के खेत में खिलखिलाई जान्हवी

दरअसल, जान्हवी पिछले कुछ वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग के लिए पंजाब में मौजूद थीं। हालांकि अब वह वापस मुंबई लौट चुकी हैं। लेकिन मुंबई आकर जान्हवी पंजाब में अपने बिताए पलों को याद कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने पंजाब के सरसों के खेत से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। दूर तक फैले सरसों के खेत में जान्हवी व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ जान्हवी ने ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। सरसों के खेत में जान्हवी काफी खुश दिखाई दे रही हैं।

मैं थोड़ा फिल्मी हूं

तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'शायद मैं थोड़ा फिल्मी हूं।' कुछ ही देर पहले पोस्ट की गई जान्हवी की तस्वीरों पर अब तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले भी जान्हवी ने पंजाब से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में वह एक पुराने हेरिटेज महल के अंदर खड़ी दिख रही हैं। हेरिटेज की दीवारों पर बेहद ही खूबसूरत नक्काशी की गई है। इन दीवारों के बीच जान्हवी अलग-अलग अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। साथ ही, तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी कहती हैं कि दुनिया में इतनी जगह घूमीं हूं, लेकिन कोई जगह मुझे इतनी खूबसूरत नहीं लगी।

किसानों ने रोकी शूटिंग

आपको बता दें कि जान्हवी की फिल्म 'गुड लक जेरी' पंजाब के पटियाला में चल रही थी। लेकिन किसानों ने शूटिंग को रोक दिया। शूटिंग रोकने आए प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी किसी से कोई पर्सनल दिक्कत नहीं है लेकिन फिल्म की टीम किसानों के सपोर्ट में अपना बयान देती हैं तो उन्हें शूटिंग करने दी जाएगी। हालांकि किसानों बार-बार शूटिंग रोकी जा रही थी। जिसके बाद अब जान्हवी वापस मुंबई लौट चुकी हैं।

Published on:
03 Feb 2021 09:35 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: धनुष को ‘रायन’ के लिए एक और पुरस्कार, यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’