बॉलीवुड

ट्विटर को अलविदा कहने जा रही हैं Kangana Ranaut! सख्ती होने पर सीईओ से पूछा- तुमको चीफ जस्टिस बनाया किसने?

एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने ट्विटर छोड़ने की कही बात ट्वीट कर ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ( Jack Dorsey ) पर साधा निशाना इंडिया के न्यू 'कू ऐप' की जमकर की तारीफ
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 8:59 AM IST
Bollywood Actress Kangana Ranaut Will Leave Twitter
Bollywood Actress Kangana Ranaut Will Leave Twitter

नई दिल्ली। एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने पोस्ट के जरिए आए दिन किसी अभिनेता या नेता पर अपने शब्दों से वार करती हुईं नज़र आती हैं। ऐसे में कंगना ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने ट्विटर को छोड़ने की बात कही थी। कंगना के इस ट्वीट के बाद उन्हें कई लोगों का समर्थन मिला तो वहीं ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को भी टैग करते हुए उन पर निशाना साधा था। कंगना ने डोर्सी के लिए कहा कि 'उन्हें ट्विटर का चीफ जस्टिस किसने बनाया है? कंगना ने आगे कहा कि कई बार यह लोग भी गैंग बना लेते हैं और बुली करने वाले हेडमास्टर बन जाते हैं? कई बार तो संसद में बिना चुने हुए सांसद भी। इतना ही नहीं है कई बार तो तुम प्रधानमंत्री की तरह दिखावा करते हो। तुम हो कौन? कुछ नशेड़ी लोग हमें कंट्रोल करना चाहते हैं जैक।' आपको बता दें ट्विटर इन दिनों काफी सख्त हो चुका है। वह आपत्तिजनक ट्वीट्स करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन ले रहा है। यही ट्विटर अब उन्होंने लोगों के खिलाफ एक्शन ले रहा है जो लोगों का ट्रोल करता है।

कंगना पहले ट्वीट के बाद भी चुप नहीं और उन्होंने एक और ट्वीट कर दिया। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि तुम्हारा टाइम खत्म हो गया है ट्विटर,अब कू ऐप पर शिफ्ट होने का टाइम आ गया है। वहां वह जल्द ही अपने अकाउंट के बारे में सभी के साथ जानकारी शेयर करेंगी। अपने देश के बने कू ऐप को यूज करने के लिए वह बेहद ही एक्साइटेड हैं।' बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कू ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर लोगों से उसे डाउनलोड और इस्तेमाल करने की अपील की थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन