बॉलीवुड

Malaika Arora ने सीक्रेट का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर

Malaika Arora Secret: मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें शेयर करते हुए अपने एक सीक्रेट का खुलासा किया है। आइए जानते हैं।

2 min read
May 12, 2024
मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora Secret: मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों दिल्ली में हैं और वहां से उन्होंने कुछ सीक्रेट्स बताए हैं। ये सीक्रेट्स बताते हुए मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। आइए जानते हैं कि मलाइका ने आखिर क्या कहा है।

मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। इसके साथ वह अपने खान-पान पर भी बहुत ध्यान देती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस दिल्ली में हैं। वहां की तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में खुद को फिट रखने के लिए मलाइका क्या कर रही हैं, उन्होंने यह अपने फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खाने की 2 चीजे पोस्ट की। एक के साथ कैप्शन में लिखा, 'तरबूज दिल्ली की गर्मी को मात देगा।' वहीं दूसरी पोस्ट में मलाइका अरोड़ा ने लिखा कि उनका डिटॉक्स ग्रीन जूस के बिना नहीं।

यह भी पढ़ें: 50 साल की Malaika Arora का बार-बार देखा जा रहा ये Video, आखिर क्या है इसमें?

मलाइका अरोड़ा करती हैं हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो

मलाइका अरोड़ा 50 साल की हैं, लेकिन वह फिटनेस और खूबसूरती के मामले में आज भी युवा एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। इसके पीछे का राज उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल है। वह अपने फैंस को डाइट से जुड़ी कुछ-कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बताती रहती हैं। साथ ही जिम करते हुए वीडियोज भी पोस्ट करती हैं।

Also Read
View All

अगली खबर