बॉलीवुड

‘सत्यमेव जयते’ मूवी एक्ट्रेस नोरा फतेही ने फैंस को सिखाया ‘दिलबर दिलबर…’ सॉन्ग पर डांस, वीडियो वायरल

'दिलबर' सॉन्ग मूलतः साल 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' में सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 1:11 PM IST
nora fatehi
nora fatehi

कैनेडियन इंडो-मोरोकैन डांसर नोरा फतेही एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'रोर' से डेब्यू किया था। वह एक शानदार बेली डांसर हैं। हाल ही में 'सत्यमेव जयते' फिल्म के फेमस सॉन्ग 'दिलबर दिलबर...' पर उनके डांस का मेकिंग वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले इस सॉन्ग पर उनका बेहतरीन डांस देखने को मिला। साथ ही उन्होंने अपने बेली डांस का जादू इस डांस में दिखाया है। यूट्यूब पर अब तक इसे तकरीबन 12 करोड़ बार देखा जा चुका है। फिलहाल, उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह फैंस को 'दिलबर दिलबर...' सॉन्ग पर डांस सिखाते हुए नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर किया शेयर

बता दें कि नोरा फतेही का ये डांस टीचिंग का वीडियो फैंस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें उन्होंने रेड कलर की स्कर्ल्ट और व्हाइट रंग में टॉप पहना हुआ है। वह 'दिलबर दिलबर...' सॉन्ग पर स्टेप सिखाते हुए दिख रही हैं। गौरतलब है कि 'दिलबर' सॉन्ग मूलतः साल 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' में सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। इसका अब जॉन अब्राहम की अपकमिंग मूवी सत्यमेव जयते के लिए गाने का रिमेक किया गया है। रियल सॉन्ग के बोल समीर ने लिखे थे और इसे अल्का यागनिक ने शानदार आवाज दी थी। रीमेक सॉन्ग के बोल तकरीबन वैसे ही हैं सिर्फ म्यूजिक को रीकंपोज किया गया है और इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है।

'सत्यमेव जयते' में एक्शन का है जबरदस्त डोज

फिल्म 'सत्यमेव जयते' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई लीड रोल अदा कर रहे हैं। जॉन इस फिल्म में 'वीर' नाम के एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो सिस्टम से लड़ने के लिए कानून के विरुद्ध चला जाता है। फिल्म में मनोज बाजपेई एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं इसकी टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से होगी।

Published on: