बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ को लेकर कसा तंज, कह दी ये बड़ी बात…

19 मार्च की रात को कोरोनावायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए राष्ट्र को संबोधित किया था। उन्होंने देश के लोगों से 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' (Janta Curfew) की अपील की थी।
2 min read
pooja_bedi1.jpg

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 19 मार्च की रात को कोरोनावायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए राष्ट्र को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने देश के लोगों से 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' (Janta Curfew) की अपील की थी। उनके इस सराहनीय कार्य की हर किसी ने प्रशंसा भी की। बॉलीवुड सितारों नें अपने ट्वीट के माध्यम से रिएक्शन भी दिया था। लेकिन इसी बीच एक एक्ट्रेस को मोदी जी की कही बात रास नही आई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने पीएम मोदी के संबोधन को लेकर ट्ववीट जो किया है वो लोगों का ध्यान काफी खींच रहा है। सोशल मीडिया पर यह ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है।

पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने मोदी के राष्ट्र संबोधन पर अपने विचार ऱखते हुए ट्वीट किया कि- 'प्रिय पीएम नरेंद्र मोदी, आपके राष्ट्र के नाम संबोधन करने के लिए शुक्रिया, जिसमें आपने भारत को कोरोनावायरस के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी,और इसके बचने के बारे में बताया।

लेकिन आपको नहीं लगता कि कुछ दिन पहले का आंध्र प्रदेश का कार्यक्रम और लाखों श्रद्धालुओं वाला राम उत्सव जो आप करने जा रहे हैं उसके एकदम विपरीत है?' क्योकि राम से जुड़ी जन्म भूमि में राम नवमी के दिन एक नही, बल्कि लाखों की मात्रा में श्रद्धालु जुटेंगे। ऐसे में क्या अयोध्या में राम उत्सव का आयोजन किया जाना सही है?' इस तरह पूजा बेदी ने पीएम मोदी से सवाल किया है।

बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' (Janta Curfew) की अपील की थी। " उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू जनता के लिए, जनता द्वारा लगाया गया कर्फ्यू है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि 22 मार्च की शाम पांच बजे डॉक्टरों, चिकित्सा के पेशों में लगे लोगों, साफ-सफाई में लगे कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहिए। पीएम मोदी के इस 'जनता कर्फ्यू' की अपील पर बॉलीवुड दिल खोलकर अपनी राय व्यक्त कर रहा है।

Updated on:
21 Mar 2020 08:09 am
Published on:
21 Mar 2020 08:08 am