बॉलीवुड

विवादों से गहरा संबंध है पूजा भट्ट का, पिता संग वायरल हुई लिपलॉक तस्वीरों पर मचा था बवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट की जिंदगी विवादों से घिरी रही है। पूजा भट्ट से जुड़े कई ऐसे किस्से है। जिनके बारें में आज भी बात होती है। जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ विवाद।
2 min read
Bollywood Actress Pooja Bhatt controversial Life
Bollywood Actress Pooja Bhatt controversial Life

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डायरेक्टर पूजा भट्ट अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख लिया था। जिसके बाद फिल्मों के साथ-साथ उनका विवादों से भी नाता जुड़ गया। वैसे आपको बता दें पूजा भट्ट मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट की बेटी हैं। चलिए आपको बतातें चलें पूजा भट्ट से जुड़े विवाद।

पिता संग वायरल हुई लिपलॉक तस्वीरें

पूजा भट्ट का नाम उनके पिता संग भी जुड़ गया है। जी हां, यह बात सुनकर बेशक सबको हैरानी होगी, लेकिन एक वक्त था। जब महेश भट्ट और पूजा भट्ट की कुछ विवादित तस्वीरें सामने आईं थी। फोटो में पूजा भट्ट और महेश भट्ट लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों ने इंडस्ट्री से लेकर पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। वहीं महेश भट्ट के बयान ने इस मुद्दे को और भी बढ़ा दिया। आपको सुनकर हैरानी होगी कि महेश भट्ट ने बयान देते हुए कहा था कि यदि पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वह उनसे शादी कर लेती।

रणवीर शौरी संग टूटा रिश्ता

एक्टर रणवीर शौरी संग भी पूजा भट्ट का रिश्ता काफी लंबा समय तक चला। पहले दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त थे। जिसके बाद दोनों का दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। रणवीर और पूजा काफी लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन कुछ समय बाद ही उनका यह रिश्ता टूट गया। पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी को इसका जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। जहां पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं दूसरी तरफ रणवीर शौरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शराब पीने के बाद हिंसक होते थे, लेकिन पूजा बिना शराब पीए ही हिंसक हो जाती थीं।

रणवीर शौरी ने ये भी बताया था कि हर दिन की तरह पूजा के घर पर थे। दोनों के बीच नॉर्मल हाथापाई शुरू हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने पूजा संग रिलेशशिप खत्म करने का फैसला लिया। रणवीर शौरी ने बताया कि जैसे ही वह पूजा के घर से अपना बैग उठाकर निकले पूजा के भाई ने उनकी गाड़ी का शीशा रॉड से फोड दिया। साथ ही राहुल भट्ट ने उन्हें मारना भी शुरू कर दिया।

11 साल बाद टूटी शादी

रणवीर शौरी संग ब्रेकअप होने के बाद पूजा भट्ट ने मनीषा मखीजा संग शादी कर ली। वह मुबंई के एक होटल के मालिक थे। साल 2003 में दोनों ने शादी की और फिर 11 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

न्यूड फोटोशूट पर मचा बवाल

90 के दशक में एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट किया था। जिस पर खूब बवाल हुआ था। एक्ट्रेस को पता था कि उन्हें न्यूड फोटोशूट करवाना है। जिसके लिए वह झट से तैयार हो गई थीं। इस फोटोशूट की वजह से पूजा भट्ट की खूब अलोचना हुआ थी।

Published on:
28 May 2021 06:31 pm
Also Read
View All
“इंसानों से अच्छे जानवर होते हैं”, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- लोग सिर्फ धोखा देते हैं

राजपाल यादव ने VIP नहीं आम जनता के साथ लाइन में लगकर किए बप्पा के दर्शन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन