बॉलीवुड

रिहाना को लेकर एक्ट्रेस Swara Bhaskar ने किया ट्वीट, पॉप सिंगर को बताया ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का न्यू मेंबर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ( Swara Bhaskar ) ने पॉप सिंगर रिहाना ( Rihanna ) को लेकर किया ट्वीट ट्वीट कर रिहाना को बताया टुकड़े-टुकड़े का मेंबर किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) को लेकर किया था रिहाना ने किया था ट्वीट
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 1:52 PM IST
Bollywood Actress Swara Bhaskar Tweeted On Rihanna
Bollywood Actress Swara Bhaskar Tweeted On Rihanna

नई दिल्ली। भारत में लगभग दो महीने से भी ज्यादा लंबे समय से किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) चल रहा है। इस बीच हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन पर ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जिसके बाद वह भारत में जमकर ट्रोल होती हुईं दिखाई दीं। अभिनेता से लेकर नेता सभी रिहाना के खिलाफ ट्वीट कर सभी उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए दिखाई दिए। वहीं अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ( Swara Bhaskar ) ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने रिहाना को टुकड़े-टुकड़े गैंग का मेंबर बताया है। अभिनेत्री का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने एक कप की तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर वर्क..वर्क लिखा हुआ है। ट्वीट के माध्यम से पॉप सिंगर रिहाना पर निशाना साधते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं कि शूटिंग का दिन, यह तस्वीर वह टुकड़े-टुकड़े गैंग की हाल ही में बनी इंटरनेशनल सदस्य रिहाना (Rihanna) को डेडिकेट करती हैं। स्वरा आगे लिखती हैं कि बहन रिहाना..." स्वरा का यह ट्वीट काफी पढ़ा जा रहा है। वहीं जो तस्वीर स्वरा ने शेयर की है। वह उनके शूटिंग सेट की है।

आपको बता दें किसान आंदोलन को लेकर केवल रिहाना ने ही नहीं बल्कि ग्रेटा थनबर्ग ( Greata Thunberg ), मिया खलीफा ( Mia Khalifa ) और अमांडा सर्नी ( Amanda Surrey ) ने भी ट्वीट किया था। जिसके बाद इन सभी महिलाओं पर किसी और देश के मुद्दों पर हस्तक्षेप करने के लिए खूब ट्रोल किया गया था। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कुछ समय पहले फिल्म 'शीर कोरमा' में नज़र आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस शाबना आजमी और दीव्या दत्ता भी नज़र आई थीं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन