बॉलीवुड

हाथरस मामले में फूटा अभिनेत्रियों का आक्रोश, परिणीति ने कहा अगर वह दरिंदे इंसान हैं तो मैं खुद को इंसान नहीं मानती

हाथरस मामले में फूटा अभिनेत्रियों का आक्रोश, परिणीति ने कहा अगर वह दरिंदे इंसान है तो मैं खुद को इंसान नहीं मानती

less than 1 minute read
Sep 30, 2020
परिणीति

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्रियों का आक्रोश फूट पड़ा है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगाई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, यामी गौतम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

आपको बता दें कि हाथरस में हुई घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। घटना के खिलाफ लोगों का आक्रोश सोशल मीडिया पर साफ देखा जा सकता है ।इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स भी शॉक्ड रह गए हैं। इस मामले में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा है, "उन्हें जानवर नहीं कहूंगी, क्योंकि हममें से कुछ जो बन चुके हैं, उसके मुकाबले जानवर प्यार करने वाले और वफादार होते हैं। अगर वह दरिंदे इंसान कहलाते हैं तो मैं खुद को इंसान कहे जाने पर शर्मिंदा हूं। मुझे माफ कर देना हाथरस।" इसी प्रकार अभिनेत्री करीना कपूर ने भी इंस्टा स्टोरी में पीड़िता के लिए न्याय मांगते हुए इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस द्वारा पीड़िता का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है । इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री यामी गौतम ने लिखा, "इस वीडियो को देखना भयावह एहसास से कम नहीं है। पूरी तरह निशब्द हूं। परिवार के दुख और मजबूरी का अंदाजा नहीं लगा सकती। शर्मनाक।"

Published on:
30 Sept 2020 10:17 pm
Also Read
View All