बॉलीवुड

शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, परिवार को होना पड़ा था शर्मिन्दा!

इन दिनों अभिनेत्री एमी जैक्सन अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं।

2 min read
May 09, 2019
Amy jackson and Neha dhupia

इन दिनों अभिनेत्री एमी जैक्सन अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई हैं। बता दें कि उन्होंने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी। हालांकि अब उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। लेकिन वह इस बात को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। आइए जानते हैं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में।

नेहा धूपिया:
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया पिछले वर्ष नवंबर माह में मां बनी हैं। उन्होंने पिछले साल मई में ही अंगद बेदी से गुपचुप तरीके से शादी रचाई। बताया जा रहा था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसी वजह से दोनों ने आनन फानन में गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

महिमा चौधरी:
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी पिछले कई वर्षों से पर्दे से दूर हैं। महिमा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गयी थीं। प्रेग्नेंट होने के कुछ टाइम बाद उन्होंने बॉबी चौधरी से शादी की।

सारिका:
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रुति हसन की माँ सारिका भी बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गयी थीं। उस वक्त वह कमल हसन को डेट कर रही थीं और श्रुति का जन्म उनकी शादी से पहले ही हो गया था। उसके बाद उन्होंने शादी की थी।

कोंकणा सेन:
मशहूर अभिनेत्री कोंकणा सेन भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। वह अभिनेता रणवीर शौरी को डेट कर रही थीं। प्रेग्नेंट होने के बाद उन्होंने शादी की। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।

Published on:
09 May 2019 06:23 pm
Also Read
View All