
ईद का पर्व हर किसी के लिए खास होता है। आज के दिन पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। Eid Al-Adha के दिन मुलसमान भाई अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और आस-पास के लोगों को बकरीद की बधाई देते हैं। इस दिन को बकरा ईद, ईद-उल-अजहा या ईद-उल जुहा ने नाम से भी बुलाया जाता है। यह बकरीद मुसलमानों का दूसरा प्रमुख त्योहार है। बॅालीवुड स्टार्स भी इस पर्व पर अपने फैंस को बधाई दे रहे हैं। तो आइए देखते हैं बॅालीवुड एक्टर्स के ट्वीट...
अमिताभ बच्चन
अक्षय कुमार
सलमान खान
अनिल कपूर
डायना पेंटी
सुनील शेट्टी
गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी के घर इस पर्व को सबसे ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है तो वो हैं सलमान खान। एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि उनका खानदान बहुत बड़ा हैं और ईद का मौका ऐसा होता हैं जब घर के सब लोग एक साथ मिलकर लंच करते हैं। इस खास दिन हमारे घर सारे दिन मेहमानों का मेला लगा रहता है। उन्होंने आगे कहा कि, 'हम अपने दिन की शुरुआत घर में ही नमाज अता करके करते हैं। मम्मी सुबह से ही शीर कोरमा बनाने के लिए बदाम, पिस्ते तोड़ने में लगी रहती हैं। शीर कोरमा की महक पूरे घर में रहती है। सलमान कहते हैं कि इस दिन मम्मी सलमा ट्रेडिशनल बिरयानी भी बनाती हैं।'