30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस के बोल्ड सीन देखकर प्रोड्यूसर बोला — फिल्म चाहिए तो पहले मेरे साथ बनाओ संबंध

अभिनेत्री पायल राजपूत ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:07 PM IST

payal rajput

payal rajput

फिल्मी दुनिया की चमक बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, हकीकत में अंदर से वह उतनी ही भयानक है। यहां एक्ट्रेसेस को किस-किस रास्ते से गुजरना पड़ता है, इसका खुलासा पहले भी कई किया बार जा चुका है। इसी बीच एक और अभिनेत्री पायल राजपूत ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पायल से पहले भी बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। कुछ समय पहले तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच को लेकर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था।

निर्माता ने समझौता करने की कही बात:
फिल्म 'आरएक्स 100' से फेमस हुई साउथ एक्ट्रेस पायल राजपूत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, 'एक निर्माता ने मुझे समझौता करने के लिए कहा। यहीं नहीं वह मुझसे काम के बदले उसके साथ संबंध बनाने के लिए हां भी कराना चाहता था।'

निर्माता ने खुले आम दिया ऑफर:
पायल की हालिया रिलीज फिल्म ‘आरएक्स 100’ में उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। उनके इस अवतार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मेरे पास एक निर्माता एक कहानी लेकर आया था। उसने मुझे अपने साथ संबंध बनाने के लिए खुले आम कहा।' पायल के अनुसार वह निर्माता की ऐसी बात को सुनकर हैरान रह गईं थीं।

फिल्मों में दिए बोल्ड सीन का मतलब नहीं कि मैं...
पायल ने अपनी फिल्म ‘आरएक्स 100’ में काफी बोल्ड सीन दिए हैं। इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी फिल्म में जो भी बोल्ड सीन दिए इसका ये मलतब नहीं कि मैं किसी को भी किस कर सकती हूं। मैंनें ये सब सिर्फ फिल्म में किया।'

पायल से पहले श्री रेड्डी ने किया था विरोध:
आपको याद होगा कि कुछ समय पहले तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने भी हैरेसमेंट के मुद्दे को लेकर तगड़ा विरोध किया था। वह इसके खिलाफ टॉपलेस होकर बीच सड़क पर बैठ गई थीं। जिसके बाद इस मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ था। अब एक और एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर आवाज बुलंद की है।







बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग