
स्लॉटर हाउस में दी बकरे की कुर्बानी के दिए गए आदेश, सबसे ज्यादा इस कीमत पर कुर्बान हुए बकरे
लखनऊ. बुधवार 22 अगस्त को प्रदेश भर में बकरीद का त्योहार हर्षोहल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि, इस त्योहार को कुछ नियमों के साथ मनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि कहीं भी खुले में बकरे न काटे जाएं और न ही मांस के टुकड़ों या खून को नालियों में बहाया जाए। स्लॉटर हाउस के अंदर बकरों को काटा जाए। इसके साथ ही उन्होंने गोवंश की कुर्बानी रोकने का भी आदेश दिया है, जिससे कि सांप्रदायिक सौहार्द को बरकरार रखा जा सके।
यहां बिके महंगे बकरे
बकरीद में कुर्बानी के लिए राजधानी में सजे बकरा बाजार में 1.80 लाख की कीमत के अलवरी नस्ल के लड्डू (बकरा) कद्रदानों का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा इन जगहों पर बकरे की कीमत कुछ इस प्रकार है।
एनिमल वेस्ट इक्ट्ठा किए जाने के लिए प्रबंध
लखनऊ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मुताबिक करीब 10,000 बकरे इस बार स्लॉटर हाउस में काटे जाएंगे। निगम ने कचरे को हटाने के लिए टीम तैनात की है, जो हर स्लॉटर हाउस से मांस के टुकड़े को उठाएगा। इसके लिए निगम ने 35 कंटेनर्स और 12 ट्रॉलियों का प्रबंधन किया है, जिसमें एनिमल वेस्ट इकट्ठा किए जाएंगे।
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन इंद्रमणी त्रिपाठी के मुताबिक बकरीद पर हमारा मेन फोकस उन एरिया में रहेगा, जहां बकरीद पर सबसे ज्यादा बकरों की कुर्बानी दी जाती है। इस त्योहार को एक परंपरा के तौर पर मनाया जाता है और क्योंकि यह एक धार्मिक प्रथा है, जिसे कई सालों से ऐसे ही मनाया जा रहा है, ऐसे में लोगों से इसके लिए किसी भी तरह का फाइन नहीं लिया जा सकता।
लाउडस्पीकर से लोगों तक पहुंचाना है संदेश
बकरीद पर पूरे दिन लखनऊ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टाफ की ओर से इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि मांस के टुकड़े या खून नाली में न गिराए जाएं। साथ ही सड़कें भी साफ रहें। इसी के साथ जगह-जगह पर लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं जिससे कि लोगों तक मांस के टुकड़े को सड़क पर न फेंकने की बात पहुंचायी जा सके।
Updated on:
22 Aug 2018, 2:13 PM IST
Published on:
22 Aug 2018, 2:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.