31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महागठबंधन पर आजम खां का बड़ा बयान, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुसीबत

सपा नेता आजम खान ने आज अपने गृह जनपद की ईदगाह में हजारों युवाओं बुजुर्गों के साथ बकरीद की नमाज अदा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 22 Aug 2018, 2:00 PM IST

azam khan

आजम खां का बड़ा बयान, बोले अगर ‘इन’ जैसा कोई मिल गया तो राजनीति करना छोड़ दूंगा

रामपुर। सपा नेता आजम खान ने आज अपने गृह जनपद की ईदगाह में हजारों युवाओं बुजुर्गों के साथ बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान उन्होंने से मीडिया से मुखातिब होकर कहा की इस बार देश मे 2019 के चुनाव किसी के नाम से नहीं होंगे, बल्कि इस बार महागठबंधन बनाम फासिस्ट ताकत होगा, जिसे उखाड़ फेंकना है। उसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : बकरीद पर योगी सरकार से नाराज मुस्लिमों ने उठाया बड़ा, कुर्बानी से भी किया इंकार

नवजोत सिंह सिद्धू पर लगे आरोप को लेकर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने उनका बचाव किया और भाजपा पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा की नवजोत जी भारत की इजाजत से पाकिस्तान गए थे, ना कि अपनी मनमर्जी से पाक। वीजा दिया यानी उनको भारत ने इजाजत दी, तभी पाक गए और देश के प्रधानमंत्री बिना किसी प्रोटोकॉल, सिक्योरिटी के बिना बुलाए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सालगिरह पर पाकिस्तान पहुंच गए। जहां उन्होंने मलीयाबादी आम और कश्मीरी शॉल उड़ाकर उनका स्वागत किया तो क्या यह जायज है।

यह भी पढ़ें : बेटी से छेड़खानी करने वाले ने र्इद की खरीदारी करके लौटे पिता के साथ किया यह, मातम में बदल गया माहौल

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, कि मैं उनकी बात कर रहा हूं, जिन्होंने रामलला के नाम पर राम रथ से लाकर लोगों को लहू लुहान कर दिया। उन्होंने बिना जिना के मजार पर जाकर माथा टेका और उनकी लिखी किताबें पढ़ी और आज क्या कर रहें हैं यह सब जानते हैं।

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में कुर्बानी काे लेकर एक ही समुदाय के दाे पक्षाें में संघर्ष, बाइक फूंकी देंखे वीडियाे

गाय के बीफ को लेकर आजम खान बोले कि देश में गाय का बीफ एक्सपोर्ट ढाई गुना बड़ा है। हिंदुस्तान नंबर एक पर आया है और यह कारोबार करने वाले कोई और नहीं, हिंदू समाज के ही लोग हैं। जिनके इस निर्यात से हमारे देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में ईदगाह में जुटे हजारों नमाजी,अमन और चैन के लिए उठे दुआओं के हाथ

भारतीय जनता पार्टी में 100 नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित करने की बात कही, जिसको लेकर आजम खान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने जीते जी भी भाजपा को फायदा पहुंचाया और अब मरने के बाद भी भाजपा वाले उनका उनके नाम से फायदा लेने वाले हैं, लेकिन उनको उनके नाम से फायदा नहीं मिलेगा।