
बकरीद पर योगी सरकार के इस फरमान से नाराज मुस्लिमों ने उठाया बड़ा कदम
बिजनौर। देशभर में बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं इस बीच एक जगह एक पक्ष के लोगों ने अपनी नाराजगी हाजिर करते हुए नमाज ही पढ़ने से इंकार कर दिया। दरअसल, बिजनौर जिले के थाना शिवालाकला क्षेत्र में बड़े जानवर की कुर्बानी पर लगी रोक को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में ईद की नमाज़ न पढ़कर अपना विरोध जताया और जिला प्रशासन को दूसरे पक्ष के लोगों के साथ हमसाज होने का आरोप लगाया।
इन लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बड़े जानवरो की कुर्बानी पर रोक लगा दी थी। पुलिस भी हमारा साथ न देकर दूसरे पक्ष लोगों का साथ दे रही है। वहीं क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी ने क्षेत्र में भारी फोर्स को तैनात किया है।
कुर्बानी को लेकर इस क्षेत्र में दो पक्षों में मामला गरमाया हुआ है। मामला बढ़ा तो मंगलवार देर शाम दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गये और थाने में हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षो के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। मुस्लिम समाज के अनवर सहित अन्य लोगों का कहना है कि हिन्दू संगठन के लोगों ने बड़े जानवर की कुर्बानी पर इस बार रोक लगा दी थी। जबकि पिछले 50 सालों से बकरा ईद के मौके पर यहां का मुस्लिम बड़े और छोटे दोनों तरह के जानवरों को ईद के इस मौके पर कुर्बानी देता आ रहा है। कुर्बानी को लेकर हमारे समाज के लोगों ने आज ईद के मौके पर नमाज न पढ़कर और कुर्बानी न देकर अपना विरोध जता रहा है।
चांदपुर सीओ ने बताया कि कुर्बानी पर कोई रोक नही है।जिला प्रशासन द्वारा कोई भी नई परम्परा शुरू करने के आदेश नही दिये जायेंगे।हल्के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी और अन्य पुलिस बल सहित फोर्स को तैनात किया गया है।माहौल शांत है गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Published on:
22 Aug 2018, 1:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.