23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी ब्रेकिंगः सहारनपुर में कुर्बानी काे लेकर एक ही समुदाय के दाे पक्षाें में संघर्ष, बाइक फूंकी देंखे वीडियाे

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना, एक ही समुदाय के बीच हुआ विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 Aug 2018, 11:59 AM IST

saharanpur news

saharanpur

सहारनपुर।

कुर्बानी काे लेकर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाैबारा में एक ही समुदाय के दाे पक्षाें के बीच संघर्ष हाे गया। गुस्साए एक पक्ष ने आगजनी कतरे हुए रास्ते में खड़ी बाईक काे आग के हवाले कर दिया। इससे माैके पर अफरा-तफरी मच गई आैर लाेग दहशत में आ गए। पुलिस ने दाेनाें पक्षाें से दाे-दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि गांव में हालात अब सामान्य है। एतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ेंः ईद-उल-अजहा पर मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर उलेमा ने जताई चिन्ता

यह मामला सुबह ईद की नमाज के बाद का है। गांव का ही इंतजार पक्ष खाली प्लाट में कुर्बानी कर रहा था। बताया जता है कि यह प्लाट इसी गांव के अरशद पक्ष का है। अरशद काे यह बात नागंवार गुजरी आैर उसने यूपी 100 पर आपत्तिजनक गलत सूचना दे दी। जब इस बात का पता इंतजार पक्ष काे चला ताे दाेनाें के बीच कहा-सुनी हाे गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया आैर दाेनाें पक्षाें के बीच संघर्ष हाे गया। इसके बाद यहां आगजनी हाे गई गांव में बीच रास्ते बाइक काे आग लगा दी गई। इससे गांव में अफवाह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दाेनाें पक्षाें के दाे-दाे लाेगाें काे हिरासत में ले लिया। फतेहपुर थाना प्रभारी भानू प्रताप ने बताया कि दाे पक्षाें के बीच ही विवाद था। गांव वालाें ने भी दाेनाें ही पक्षाें की शिकायत की है, अब हालात सामान्य हैं आैर लाेग गांव में ईद मना रहे हैं। बकाैल पुलिस, प्राथमिक पूछताछ में यह बात भी सामने आ रही है कि मामले काे तूल देने के लिए अरशद पक्ष ने खुद ही बाइक में आग लगाई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जाे जानकारियां मिल रही हैं उन सभी के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी खबर हैः ये आसान से उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी पति-पत्नी के बीच कभी नहीं हाेगा झगड़ा
जानिए क्या सूचना दी थी अरशद ने

दरअसल, बरसात की वजह से इंतजार पक्ष ने कुर्बानी की जगह बदल दी थी आैर अरशद के खाली प्लाट में कुर्बानी दी जा रही थी। अरशद ने इसका विराेध किया आैर दाेनाें पक्षाें के बीच हुई विवाद के बाद अरशद ने गलत सूचना यूपी 100 काे देते हुए बताया कि गांव में गाेकशी की जा रही है। पुलिस ने अब गलत सूचना देकर माहाैल बिगाड़ने की काेशिश करने के आराेपाें में भी अरशद के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।