1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी से छेड़खानी करने वाले ने र्इद की खरीदारी करके लौटे पिता के साथ किया यह, मातम में बदल गया माहौल

लोगों ने आरोपी के टेम्पो में लगा दी आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:18 PM IST

meerut

बेटी से छेड़खानी करने वाले ने र्इद की खरीदारी करके लौटे पिता के साथ किया यह, मातम में बदल गया माहौल

मेरठ। छेड़छाड़ का विरोध पिता को इस कदर भारी पड़ा कि आरोपियों ने उसकी बेदर्द तरीके से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जिस समय पिता की हत्या हुई ठीक उससे पहले मृतक अपने बच्चों के लिए ईद के नए कपड़े दिलवाकर लाया था और उसके बाद घर के बाहर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान छेड़छाड़ का आरोपी उसकी तरफ आ रहा था। घर के बाहर बैठे पिता ने सोचा कि आरोप माफी मांगने आ रहा है, लेकिन पास आते ही आरोपी ने लड़की के पिता के पेट पर ताबड़तोड़ कई वार चाकू से कर दिए। वार करते समय आरोपी चिल्ला रहा था अब मुझे रोककर दिखा। वारदात के समय आरोपी के साथ उसके दोस्त भी थे। जो हत्या करने के बाद फरार हो गए। इसके बाद लिसाड़ी गांव की आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर के बाहर खड़े टेम्पो में आग लगा दी और हंगामा किया।

यह भी पढ़ेंः मंद बुद्धि बच्ची से रेप के मामले में पुलिस का यह 'खेल' आया सामने, हर कोर्इ रह गया दंग

आरोपी के टेम्पो में लगा दी आग

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में मंगलवार की रात को ताबड़तोड़ वार कर किशोरी के पिता को घर के बाहर ही मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, घटना के बाद गांव में आक्रोश पनप गया और लोगों ने आरोपित के ऑटो को आग के हवाले कर दिया। ऑटो जलकर राख हो गया। मृतक अरशद के बेटे मशारिब के अनुसार वे लोग उसकी पांच बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन अविवाहित हैं। आरोपित इमरान उसकी तीनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर कई बार उसने परिजनों से मारपीट की थी। इसकी शिकायत भी लिखित रूप से पुलिस थाने में की गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। मृतक के बेटे ने बताया कि पिछले सप्ताह उसकी मां की तबीयत खराब हुई तो आरोपित घर में घुस आया और मारपीट की।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में जातीय संघर्षः सबकुछ ठीक चल रहा था, सिर्फ इस 'शब्द' ने करा दिया उल्देपुर में बवाल

सोचा नहीं था मारने के इरादे से आया था

लोगों ने बताया कि जिस समय वारदात हुई उस दौरान मृतक अरशद घर के बाहर बैठा था। उसने इमरान व उसके भाइयों को आता देखा, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि ये लोग उसे मारने के इरादे से आ रहे हैं। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही इमरान के साथ आए लोगों ने उसे पकड़ लिया और इमरान ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला के अनुसार हत्यारोपी इमरान नशे का आदी है। घटना के वक्त भी वह नशे में था। देर रात आरोपी को पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश