लड़को के सोशल मीडिया ग्रुप टबॉयज लॉकर रूम' ( Boys Locker Room ) की चैट हुई लीक चैट में लड़के लड़कियों संग गैंगरेप ( GangRape With Girls ) और रेप जैसी घटनाओं को दे रहे थे बढ़ावा बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट कर ( Bollywood Celebs Tweet ) लड़को बताया खतरनाक वायरस
नई दिल्ली। अक्सर हमने देखा है कि सोशल मीडिया ऐप पर कई ग्रुप ( Social Media Group ) बने होते है। वो ग्रुप ऑफिशियल या फिर परिवाहिक भी होते हैं। जिसमें सभी लोग एक साथ जुड़कर कई चीज़े शेयर करते हैं। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक ग्रुप के बारें में खूब बातें हो रही है। ग्रुप का नाम बॉयज लॉकर रूम ( Boys Locker Room ) है। इस ग्रुप में साउथ दिल्ली के कुछ लड़के ( South Delhi Boys ) शमिल हैं। सभी लड़के अच्छे घरों से संबंध रखते हैं। ग्रुप में शामिल लड़के कुछ स्कूल में पढ़ते हैं तो कुछ कॉलेज में पढ़ते हैं। इस ग्रुप की चैट लीक होने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। जिसे देख बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को बोलने से रोक नहीं पा रहे हैं।
दरअसल, इस ग्रुप में लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें की जा रही थी। जिसमें रेप और गैंगरेप जैसे गंभीर विषयों के बारें में बात कर उन्हें बढ़वा देने की बातें हो रही थी। ग्रुप में हो रही चैट कैसे लीक हुई इस बारें में अभी तक किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है। इस पूरे ही मामले में गली बॉय ( Gully Boy ) फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ( Siddhant Chaturvedi ) ने ट्वीट कर इन लड़को की मानसिकता को वायरस की तरह खतरनाक बताया है।
वहीं ऋचा चड्ढा ( Richa Chadha ) ने ट्वीट कर कहा कि 'यह बहुआयामी समस्या है। क्योंकि आज भी हमारे नैतिकवादी देश में अभी भी यौन शिक्षा पर तंज कसे जाते हैं। युवा को सेक्स एजुकेशन समझ कर कंफ्यूज हो रहे हैं। वहीं डेटा भी फ्री है। यह कितना खतरनाक हो सकता है। मुझे लगता है आने वाले पांच सालों में यह हमारे पर ही फटेगा।'
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ( Swara Bhaskar ) ने भी ट्वीट कर इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा- '#boyslockerroom हमें ये कहानी बता रहे हैं कि कैसे कम उम्र में ही लोगों को पुरूषवादी सोच दिमाग में घर करने लगती हैं। इतनी छोटी उम्र में जब ये लोग इस बात पर विचार कर रहे है कि कैसे लड़कियों का रेप करना चाहिए। तो ऐसे में बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों को इस बारें में गंभीरता से सोचना चाहिए। इस जघन्य अपराध के लिए फंसी जैसी सजा काफी नहीं है। हमें सीधा उस मानसिकता पर वार करना चाहिए जो इन जैसे गुनाहा को जन्म दे रहा है।'
बता दें चैट के लीक होने से सोशल मीडिया पर मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। चारों तरफ बस इस मुद्दे के बारें में बात चल रही है। कम उम्र के लड़को में महिलाओं को लेकर इस तरह की सोच की खतरनाक सोच रखने पर लोगों को काफी हैरानी हो रही है। पुलिस प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।