ऋचा को अनाज और खाना देते हुए स्पॉट किया गया है। जानकारी के अनुसार ऋचा ने उनके घर के पास स्थित गुरुद्वारे में अनाज का दान किया है। वही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में ऋचा मुँह पर मास्क पहने नज़र आ रही है। वहीं दो और तस्वीरों में उनकी गाड़ी में खाने का बहुत सारा सामान रखा हुआ है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है-'ये एक ऐसा वक्त है जहां पर इंसान एक बहुत ही बुरे समय से गुजर रहा है। मैं हमेशा अच्छाई पर यक़ीन करती हुई आई हूँ। इस बीमार के माध्यम से हमारे दिलों में छिपी अच्छाई और बुराई भी सामने आ रही है।' इस पोस्ट में उन् लोगों का भी ज़िक्र किया है। जिन्होंने आगे आकर जानवरों की भी मदद की है। लोगों से मदद की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 'जिससे जितना हो सके लोगों की मदद करें ये ज़रूरी नहीं है कि बड़ा दान करना ही ज़रूरी हो।'