अली और ऋचा दोनों क्रूज वेंडिग का प्लान कर रहे हैं। कुछ समय पहले शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए फैमिली कोर्ट में जाते हुए दोनों को स्पॉट किया गया था। बी-टाउन की इस शादी के लिए सभी काफी उत्साहित हैं। सभी इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा ने अली जफ़र के साथ फुकरे ( Fukrey ), और फुकरे रिर्टनस ( Fukrey Returns ) में काम किया है। इस फिल्म से ऋचा को भोली पंजाबन के नाम से काफी लोकप्रियता मिली। साथ ही उनके इस किरदार को लोग आज भी काफी याद करते हैं। ऋचा बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वहीं अली अपनी शर्मीले अंदाज के लिए मशहूर हैं।