बॉलीवुड

98 की उम्र में दिलीप कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने सुबह 7.30 बजे हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

2 min read
dilip_kumar.jpg
Bollywood Celebs reaction on Dilip Kumar's death

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी उम्र 98 साल की थी। उन्होंने आज सुबह 7.30 बजे हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। 29 जून को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे और आईसीयू में भर्ती थे। हाल ही में उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी हालत स्थिर है। लेकिन अब उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे। जिसके बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में मातम सा छा गया। बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'एक संस्था चली गई.. भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा 'दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद' लिखा जाएगा.. मेरी दुआ है कि उनकी आत्मा की शांति मिले और ईश्‍वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। गहरा दुख हुआ है।'

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, 'दुनिया के लिए शायद कई हीरो हो सकते हैं। लेकिन हम एक्टर्स के लिए वह हीरो थे। वे अपने साथ भारतीय सिनेमा का एक पूरा युग ले गए। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।'

अजय देवगन
अजय देवगन ने भी ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'दिलीप कुमार के साथ मेरे कई खास पल हैं। कुछ बेहद निजी हैं और कुछ स्टेज पर। दिमाग से एकदम तैयार था कि वह हमें ऐसे छोड़कर चले जाएंगे। वह एक संस्था थे, एक टाइमलेस ऐक्टर। दिल टूटा गया। सायरा बानो जी के लिए गहरी संवेदना।'

सनी दिओल
सनी दिओल ने भी ट्वीट कर दिलीप कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'एक युग का अंत, दिलीप साहब आप हमेशा याद आएंगे।'

मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी लिखते हैं, 'आपके जैसा कोई नहीं। यहां से आगे की यात्रा महान हो। सादर नमन। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में से एक लीजेंड दिलीप कुमार सर। उनके निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने अभिनेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया और हमेशा याद किया जाएगा। आरआईपी।'

Published on:
07 Jul 2021 11:20 am