
बॉलीवुड के जाने-माने डांसर अभिजीत शिंदे ने आत्महत्या कर ली है। वे गुरूवार को मुंबई स्थित अपने घर में सुबह 6.30 बजे पंखे से लटके हुए मृत पाए गए। पुलिस अब इनवेस्टिगेशन में जुट गई है। बता दें अभिजीत अब तक रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों संग काम कर चुके हैं।
दरअसल, उनकी मौत की जानकारी पड़ोसियों ने दी। उन्होंने जब अभिजीत के घर का दरवाजा खुला देखा तो वह अंदर गए और उन्होंने देखा कि उनकी लाश पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद अभिजीत को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। पर अफसोस डॉक्टर ने 32 साल के अभिजीत शिंदे को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा पुलिस को वारदात की जगह से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अभिजीत ने अपने द्वारा लिए गए इस कदम की वजह बताई। सुसाइट नोट में लिखा है कि, ' वे अपना बैंक अकाउंट बेटी के नाम पर करना चाहते हैं। पत्नी के साथ छोड़ने के बाद से डिप्रेशन में थे। वे अपनी बेटी से पिछले 3 महीने से नहीं मिले थे।'
पुलिस से मिली जानकारी से पता चला है कि अभिजीत की पत्नी 3 महीने से अपनी मां के साथ रह रही है। साथ ही वह उन्हें बेटी से मिलने की इजाजत नहीं देती थी, जिसकी वजह से अभिजीत काफी अपसेट हो गए थे और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।
इससे पहले भी कई स्टार्स सुसाइड कर चुके हैं। प्रत्यूषा बेनर्जी, जिया खान जैसी बड़ी-बड़ी टीवी और फिल्म एक्ट्रेसेस भी ये कदम उठा चुकी हैं।